Highlights:
- TikTok का होमपेज भारत में खुल रहा है।
- शॉपिंक साइट अली एक्सप्रेस की साइट भी खुल रही है।
- गलवान घाटी की घटना के बाद लगा था बैन।
Highlights:
- TikTok का होमपेज भारत में खुल रहा है।
- शॉपिंक साइट अली एक्सप्रेस की साइट भी खुल रही है।
- गलवान घाटी की घटना के बाद लगा था बैन।
भारत में एक बार फिर से TikTok और AliExpress चर्चा में हैं। दरअसल, दोनों की वेबसाइट्स भारत में 5 साल बाद खुल गई हैं। हालांकि, ऐप्स अब भी गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं। यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके ब्राउज़र पर TikTok और AliExpress का होमपेज बिना किसी VPN के खुल रहा है।
गलवान तनाव के बाद किया गया था बैन
जून 2020 में गलवान घाटी में भारत-चीन तनाव के बाद भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स को राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर बैन कर दिया था। इस लिस्ट में TikTok, Shareit, UC Browser और कई अन्य लोकप्रिय ऐप शामिल थे। सरकार ने आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के तहत इन ऐप्स पर रोक लगाई थी।
सरकारी सूत्रों का कहना है कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, उनके बावजूद ऐप्स और वेबसाइट्स की स्थिति में कोई आधिकारिक बदलाव नहीं हुआ है। यानी बैन अभी भी जारी है। TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने भी भारत में वापसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
TikTok की वापसी
दिलचस्प बात यह है कि वेबसाइट की वापसी ऐसे समय में हुई है जब भारत और चीन के बीच रिश्तों में कुछ नरमी देखने को मिल रही है। हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की मुलाकात हुई थी, जिसमें सीमा पर शांति और व्यापार बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति
Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया
Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…
जहां भारत में TikTok पर वापसी की चर्चाएं तेज हैं, वहीं अमेरिका में कंपनी पर संकट गहराता जा रहा है। वहां ByteDance को अपने TikTok ऑपरेशंस बेचने या फिर बैन का सामना करने की चेतावनी मिली है। इसके बीच व्हाइट हाउस ने खुद का TikTok अकाउंट लॉन्च करके चौंका दिया।
कांग्रेस का आरोप
इस मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस TikTok को चीन से झड़प और 20 सैनिकों की शहादत के बाद बैन किया गया था। उसकी वेबसाइट का दोबारा शुरू होना गंभीर सवाल खड़े करता है। विपक्ष का आरोप है कि पीएम मोदी चीन से समझौते कर रहे हैं और देशहित से ज्यादा चीन प्रेम दिखा रहे हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































