Elvish Yadav Viral Video: एल्विश यादव का सेल्फी विवाद वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Elvish Yadav Viral Video

Highlights:

  • यंग फैन पर चिल्लाने से यूजर्स ने दिखाया गुस्सा
  • वीडियो में एल्विश का चेहरा साफ नहीं दिख रहा
  • सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

Highlights:

  • यंग फैन पर चिल्लाने से यूजर्स ने दिखाया गुस्सा
  • वीडियो में एल्विश का चेहरा साफ नहीं दिख रहा
  • सोशल मीडिया पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

Elvish Yadav Viral Video: यूट्यूब स्टार और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव का नाम एक बार फिर विवादों में छा गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्हें अपनी नीली मर्सिडीज में बैठते समय एक बच्चे पर चिल्लाते देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बच्चा सेल्फी लेने के लिए उनके पास आता है लेकिन एल्विश अचानक नाराज होकर कहते हैं, “अरे हट जा।” यह वीडियो इंस्टाग्राम पर टेली चक्कर द्वारा शेयर किया गया है। इसके बाद से यह चर्चा का विषय बन गया है।

इस वीडियो में एल्विश का चेहरा साफ तौर पर नहीं दिख रहा है। लेकिन यूजर्स ने गाड़ी के नंबर और आवाज से उनकी पहचान कर ली। फैंस का कहना है कि उनका यह व्यवहार एक छोटे बच्चे के लिए ठीक नहीं था। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनकी इस हरकत को रूड और अनावश्यक बताया। वहीं उनके कुछ फैंस उनका बचाव करते हुए कह रहे हैं कि शायद उस वक्त वे जल्दबाजी में थे या परेशान थे।

Elvish Yadav Viral Video
Elvish Yadav Viral Video

सोशल मीडिया पर एल्विश का मीम्स बना

Elvish Yadav Video Viral होने के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एल्विश को लेकर मीम्स और ट्रोलिंग शुरू हो गई। कई यूजर्स ने लिखा कि रियलिटी शो जीतने के बाद उनका एटीट्यूड काफी बदल गया है। कुछ फैंस ने यह भी कहा कि स्टारडम के साथ उन्हें अपने व्यवहार पर कंट्रोल रखना चाहिए, क्योंकि उनके करोड़ों फॉलोअर्स उन्हें फॉलो करते हैं।

यह घटना कहां की है इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। एल्विश यादव की तरफ से भी अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं एल्विश यादव की टीम इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

पहले भी विवादों में रह चुके हैं एल्विश यादव

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एल्विश यादव विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनका नाम कई मामलों में सामने आ चुका है। रेव पार्टी में सांप के जहर से जुड़े केस से लेकर यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ हुए विवाद और हत्या के प्रयास के आरोपों तक एल्विश अक्सर विवादों से घिरे रहते हैं।

फिलहाल इस नए वीडियो ने उनके एटीट्यूड पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग अब इंतजार कर रहे हैं कि क्या एल्विश इस पर सफाई देंगे या इसे नजरअंदाज कर देंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Elvish Yadav Viral Video: एल्विश यादव का सेल्फी विवाद वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Elvish Yadav Viral Video
Picture of Himanshu Suman

Himanshu Suman

हिंमाशु सुमन को कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 4 वर्षों का अनुभव है। वह समाज, टेक्नोलॉजी, युवा मुद्दों, सरकारी योजनाओं और करंट अफेयर्स पर लिखते हैं। वर्तमान में वे कंटेंट प्रोड्यूसर पद पर हन्ट आई न्यूज में कार्यरत हैं।

Related Posts