Hair Care Tips: बालों की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बालों में सिर्फ एक पानी का इस्तेमाल आपको कई परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। कई लोग इसके दवाईयों का सेवन भी करते हैं। लेकिन बिना कोई रुपया खर्च किए हुए आपको इससे छुटकारा मिलेगा।
Hair Care Tips – मुख्य बातें
- नीम का प्रयोग कर बालों की समस्या दूर करें।
- बालों में कैसे करें नीम का इस्तेमाल?
- नीम के पानी से बाल धोने के क्या फायदे हैं?
नीम का प्रयोग है बेहतर
बालों की समस्या को दूर करने के लिए नीम का प्रयोग करना चाहिए। नीम में विटामिन-ई, सी, न्यूट्रिएंट्स, एंटी बैक्टीरियल गुण, एंटी वायरल, एंटी माइक्रोबियल, एंटीसेप्टिक एनाल्जेसिक, एंटी डायबिटिक और एंटी फंगल जैसे गुण मौजूद होते हैं। इसकी वजह से बालों की समस्या होने पर विशेष आराम मिलता है। नीम का इस्तेमाल बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में बेहद ही कारगर होता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Relationship Tips: 5 गुण जो बना देते हैं पति-पत्नी के रिश्ते को बेमिसाल, क्या आपके अंदर है?
शादी सिर्फ एक बंधन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और समझदारी का नाम है। जब पति-पत्नी एक-दूसरे…
बालों में कैसे करें नीम का इस्तेमाल?
अब नीम के फायदे को तो आपने जान लिया लेकिन बालों में नीम का इस्तेमाल कैसे किया जाए? इसके लिए कई तरीके अपना सकते हैं। आइए जानते हैं कि नीम के पानी का इस्तेमाल बालों में कैसे करें?
- सबसे पहले बालों के साइज के हिसाब से किसी बर्तन में पानी लें।
- अब इसमें नीम के कुछ पत्ते डालकर अच्छी तरह से उबाल लें।
- उबालने के बाद पानी से सिर की हल्के हाथों से मसाज करें।
- बालों की मसाज करने से पहले पानी को ठंडा कर लें।
- इस तरह से मसाज करने से बालों की समस्या खत्म होती है।
नीम के पानी से बाल धोने के फायदे क्या है?
नीम के पानी से बाल धोने के कई फायदे होते हैं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण बालों में किसी भी प्रकार की समस्या होने से रोकती है।
ताजा खबरें 😄👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?
Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

क्या बंद हो रही है लाडकी बहिन योजना? नवंबर-दिसंबर की किस्तें अटकीं, जानें पूरा मामला
महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना में दो महीने से किस्तें अटकी हैं। चुनावी प्रक्रिया को…
डैंड्रफ करता है दूर
सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या आम होती है। लेकिन इसकी वजह से लोगों का हाल बुरा हो जाता है। ऐसे में यदि आप नीम के पानी का इस्तेमाल बाल धोने में करते हैं तो डैंड्रफ की समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है।
बालों में जूं की समस्या करे दूर
बालों में जूं की समस्या भी सर्दी के मौसम में ज्यादा देखने को मिलती है। यदि कोई जूं की समस्या से परेशान है तो उन्हें नीम के पानी से बालों को धोना चाहिए। इससे बालों में जूं की समस्या खत्म होती है।
बालों के विकास के लिए फायदेमंद
नीम का पानी बालों के विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। रूखे और बेजान बाल से छुटकारा पाने के लिए नीम के पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। नीम के पानी का इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।
समय से पहले सफेद बालों को रोके
नीम का पानी बाल को समय से पहले सफेद होने से भी रोकते हैं। लगातार नीम का पानी बालों में लगाने से बालों के सफेद होने की समस्या कम होती है। यदि आपको भी बालों के सफेद होने का डर सता रहा है तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट – ऊपर बताई गई विधियों पर हम दावा नहीं करते हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ पाठकों को जानकारी उपलब्ध करवाना है। सुझाव का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

























