हाथ की सूर्य रेखा बताता है कि आपको धन मिलेगा या नहीं,  क्या आपके हाथ में है यह रेखा?

हाथ की सूर्य रेखा

हाथ में बहुत सारी ऐसी रेखाएं होती है जो जीवन के महत्वपूर्ण घटनाओं  से संबंधित होते हैं। हाथ की सूर्य रेखा से हम यह जान सकते हैं कि जीवन में धनलाभ होगा या नहीं? हाथों की रेखाओं और हाथों की बनावट को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार. हाथ की सूर्य रेखा को देखकर इस बात का पता लगाया जा सकता है कि वह व्यक्ति अपने जीवन में कितना प्रसिद्धि प्राप्त करेगा और कितना धनलाभ प्राप्त करेगा?

हाथ की सूर्य रेखा इस बात का इशारा करता है कि व्यक्ति अपने जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति करेगा। यदि यह रेखा साफ-सुथरी नहीं है और टूटी-फूटी है तो यह इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति जीवनभर कठिनाइयों का सामना करेगा।

सूर्य रेखा के शुभ और अशुभ प्रभाव

हथेली में सूर्य रेखा का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस व्यक्ति के हाथ में यह रेखा दोष रहित होता है वह जीवन में बहुत ही मान-सम्मान प्राप्त करता है और खूब धन दौलत भी कमाता है।

जिस व्यक्ति के हाथ में यह रेखा नहीं पाया जाता है उसे समाज में मान-सम्मान बड़ी कठिनाइयों से प्राप्त होता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती है।

हाथ में यदि सूर्य रेखा बहुत ही लंबी हो तो यह इस बात का इशारा करता है कि जीवन में हमेशा सुख शांति बनी रहेगी। यदि हाथ में मौजूद सूर्य रेखा पर स्वास्तिक का निशान हो तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी सुखों की कमी नहीं होती है।

यदि सूर्य रेखा साफ-सुथरी और लंबी हो और अंडाकार चिन्ह इसके ऊपर तो यह अशुभ माना जाता है। यदि हाथ की सूर्य रेखा को अन्य कोई रेखा काटती हो तो यह व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान और पैसा में कमी लाता है।

यदि हाथ में मौजूद सूर्य रेखा किसी तरंग के आकार के जैसी हो तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति का मन भटकता है और ऐसा व्यक्ति कभी एक चीज पर टिककर नहीं काम कर पाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में धन की कमी होती है और व्यक्ति कठिनाइयों से हमेशा घिरा रहता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

यदि सूर्य रेखा भाग्य रेखा से अनामिका की ओर बढ़े तो यह जातक को यश दिलाता है। ऐसा व्यक्ति जीवन में बहुत ही मान-सम्मान और धन दौलत प्राप्त करता है।

यदि सूर्य रेखा पर गुना जैसा कोई निशान हो तो यह जातक को दुख प्रदान करता है। यह इस बात का संकेत होता है कि उसका मनोबल हमेशा कमजोर रहेगा।

यदि हाथ में दो समानांतर सूर्य रेखाएं मौजूद हो तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।ऐसा माना जाता है कि इससे व्यक्ति धन, मान-सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त करता है।

यदि सूर्य पर्वत से इस रेखा की एक शाखा मध्यमा उंगली की ओर और एक शाखा छोटी उंगली की ओर जाए तो ऐसे जातक दिमाग वाला होता है। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन में बहुत अच्छे वक्ता होते हैं।

कई लोगों के हाथों में सूर्य रेखा मौजूद नहीं होती है। लेकिन फिर भी ऐसे लोग अपने जीवन में सफल होते हैं। हालांकि ऐसे लोगों को अपनी सफलता को प्राप्त करने के लिए बहुत ही अधिक मेहनत करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में उनका भाग्य अन्य रेखाओं के आधार पर देखा जा सकता है।

डिस्क्लेमर – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य सिर्फ पाठकों को जानकारी उपलब्ध करवाना है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

हाथ की सूर्य रेखा बताता है कि आपको धन मिलेगा या नहीं,  क्या आपके हाथ में है यह रेखा?

हाथ की सूर्य रेखा
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts