Ashish Vidyarthi Marriage: 60 की उम्र में इस अभिनेत्री से की शादी, दिखती हैं बला की खूबसूरत

Ashish Vidyarthi Marriage

Ashish Vidyarthi Marriage: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर आशीष विद्यार्थी ने दूसरी शादी कर ली है। बता दें कि उन्होंने वेब सीरीज राणा नायडू में राना डग्गुबाती के बड़े भाई का किरदार निभाया है। 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी फिर से परिणय सूत्र में बंध गए। उन्होंने एक साधारण समारोह में रूपाली बरुआ से शादी कर ली।

बता दें कि रूपाली बरुआ मूल रूप से असम की रहने वाली हैं। फिलहाल वह कोलकाता में रहती हैं और एक फैशन स्टोर से जुड़ी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष विद्यार्थी ने शादी (Ashish Vidyarthi Marriage) के वक्त सफेद और सुनहरे रंग का मुंडू पहना हुआ था जो उनके पुश्तैनी राज्य केरल का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं दूसरी तरफ रूपाली ने सोने की टेंपल ज्वेलरी के साथ एक सुंदर सफेद मेखला पहना था।

Ashish Vidyarthi Marriage
Ashish Vidyarthi Marriage

पहली पत्नी भी असम से हैं

बता दें कि आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी राजोसी भी असम की रहने वाली हैं। वह गुजरे जमाने की असमिया अभिनेत्री शकुंतला बरुआ की बेटी हैं। आशीष विद्यार्थी की राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक विद्यार्थी रह चुके हैं और अपनी खलनायक की भूमिका के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने पहली बार बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म सरदार में वीपी मैनन की भूमिका निभाई थी।

यह फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी। आशीष ने अब तक के 11 भाषाओं में 300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं। हाल के दिनों में आशीष विद्यार्थी कई टेलीविजन शो और वेब सीरीज में देखे जा चुके हैं। वह अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

पहली पत्नी ने आशीष विद्यार्थी की शादी पर क्या कहा?

आशीष विद्यार्थी की शादी (Ashish Vidyarthi Marriage) के बाद उनकी पहली पत्नी राजेशी विद्यार्थी का दर्द छलक गया है। राजेशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने इसमें लिखा है कि सही व्यक्ति आपसे यह नहीं सवाल पूछेगा कि आप उनके लिए क्या मायने रखते हैं। वह कभी ऐसा नहीं करेगा जिसके बारे में वह जानते हैं कि आपको तकलीफ होगी। इसे याद रखें।

आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी (Ashish Vidyarthi Wife) ने अपनी दोनों ही पोस्ट को सोशल मीडिया से हटा दिया है। लेकिन उनके इस पोस्ट से कई प्रकार के सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं। आशीष विद्यार्थी और उनकी पहली पत्नी का एक 23 साल का बेटा भी है, जिनका नाम अर्थ विद्यार्थी है। राजोशी विद्यार्थी एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ थिएटर आर्टिस्ट और सिंगर भी हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

Ashish Vidyarthi Marriage: 60 की उम्र में इस अभिनेत्री से की शादी, दिखती हैं बला की खूबसूरत

Ashish Vidyarthi Marriage
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts