कॉकरोच भगाने के उपाय : घर में अक्सर कई प्रकार के कीड़े-मकोड़े घूमते रहते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा आतंक कॉकरोच मचाता है। कॉकरोच किसी भी प्रकार की गंदगी से निकल सकता है। घर में यह गंदगी को फैलाते हैं और बीमार करते हैं। जिसके चलते जरूरी हो जाता है कि कॉकरोच को घर से निकाला जाए। इन कॉकरोच की आपके किचन में मौज ना हो इसके लिए समय रहते इन्हें घर से भगाने में लग जाइए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कॉकरोच को कैसे घरेलू उपायों से भगाया जा सकता है।
मिटटी का तेल
केरोसिन या मिट्टी के तेल का उपयोग कर आप काॅकरोच को बहुत तेजी से घर से भगा सकते हैं। केरोसिन को स्प्रे कैन में भरकर या फिर पुरानी रखी किसी बोतल के ढक्कन में छेद कर जहां पर काॅकरोच सबसे अधिक मात्रा में दिखाई दे, वहां पर छिड़काव कर दें। इससे यह कीड़ें इसकी गंध से भाग जाएंगे। स्प्रे के दौरान अपनी त्वचा को ढककर रखें।
लौंग का उपयोग
लौंग कॉकरोच को भगाने का सबसे आसान उपाय है। इसकी खुशबू से वह भाग जाते हैं। घर के कोनों में, स्टोर रूम, किचन में लौंग की कलियां रख दें। इसकी गंध से कॉकरोच घर से भाग जाएंगे।
पुदीना (धनिया) का उपयोग
पुदीना भी कॉकरोच को भगाने का कारगर उपाय है। घर में जहां-जहां आपको कॉकरोच दिखे, वहां पर पुदीने की पत्तियां रख दें। ऐसा करने से कॉकरोच भाग जाएंगे। इसके अलावा आप धनिया का प्रयोग भी कर सकते हैं।
नीम का पानी
नीम के काफी फायदे होते हैं। यह कीटों को मारने में भी कारगर साबित होता है। नीम की पत्तियों में वोलेटाइल तत्व मौजूद होते हैं जो कीड़ों को दूर भगाने का काम करता है। नीम की पत्तियां पानी में उबालकर इसका छिड़काव कॉकरोच वाले जगह पर कर दें।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Relationship Tips: 5 गुण जो बना देते हैं पति-पत्नी के रिश्ते को बेमिसाल, क्या आपके अंदर है?
शादी सिर्फ एक बंधन नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और समझदारी का नाम है। जब पति-पत्नी एक-दूसरे…
कॉफी का इस्तेमाल
कॉफी का इस्तेमाल करके कॉकरोच को आसानी से पकड़ा जा सकता है। रात के समय कॉफी और शक्कर का मिश्रण बनाकर रख दें। जार को अंधेरे वाली जगह में रखें। काॅफी की खुशबू से कॉकरोच आकर्षित होते हैं। लेकिन कॉफी में कैफीन होने की वजह से कॉकरोच मर जाते हैं।
बोरिक एसिड और शक्कर
बोरिक एसिड का उपयोग आटे और शक्कर में मिलाकर किया जाता है। इनकी गोली बनाई जाती है और कॉकरोच वाली जगह पर रख दी जाती है। जिससे कॉकरोच मर जाते हैं।
तेज पत्ता और बेकिंग सोडा
तेज पान पत्ता से आने वाली तेज गंध कॉकरोचों को घर से दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा बेकिंग सोडा को शक्कर में मिलाकर इसे काॅकरोच वाली जगह पर रख दें। शक्कर काॅकरोच को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यह मिश्रण काॅकरोच के लिए जहर का कार्य करेगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



























