2019 के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार इथोपिया के पीएम अबी अहमद को मिला

नई दिल्ली। 2019 साल के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2019) इथोपिया पीएम अबी अहमद अली को मिला। उन्हें यह पुरस्कार शांति के लिए दिया गया। उन्हें पड़ोसी देश इरिट्रिया के साथ सीमा विवाद को हल करने में निर्णायक भूमिका के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा। पीएम अबी अहमद को इथोपिया का नेल्सन मंडेला भी कहा जाता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

43 वर्षीय अबी साल 2018 के अप्रैल महीने में इथोपिया के पीएम बने थे। पीएम की कुर्सी संभालते ही उन्होंने ऐलान कर दिया था कि वह इरिट्रिया के साथ शांति वार्ता को स्थापित करेंगे और उसे फिर से बहाल करेंगे।

पीएम अबी अहमद अली ने तुरंत ही इरिट्रिया के राष्ट्रपति इसैयस अफवर्की के साथ मिलकर इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों देशों के बीच शांति का माहौल बन पाया। सत्ता में आने के बाद अहमद ने महिलाओं की भूमिका को बढ़ाने के लिए पहल की। उन्होंने अपने सरकार में 20 में से करीब आधे पद पर महिलाओं को नियुक्त किया।

उनकी सरकार में इथोपिया की पहली रक्षा मंत्री भी महिला थीं। 2002 में हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा आयोग के फैसले को इथोपिया के पीएम अबी अहमद अली ने स्वीकार किया। जिसके बाद सीमा विवाद और संघर्ष की लंबी दास्तां इथोपिया और इरिट्रिया के बीच समाप्त हो गया। अबी अहमद की निर्णायक भूमिका के बाद 20 साल के पुराने युद्ध का खात्मा हो गया।

बता दें कि नोबेल पुरस्कार से सम्‍मानित होने वाले हर शख्‍स को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की रकम दी जाती है। पुरस्‍कार नकद रकम के अलावा 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। अबी अहमद शांति के लिए नोबेल पुरस्कार पाने वाले 100वें व्‍यक्ति हैं।

Nobel Peace Prize 2019: Nobel Prize statement: Nobel Peace Prize 2019 to be awarded to Ethiopian Prime Minister Abiy Ahmed Ali for efforts to achieve peace and international cooperation, and in particular for his decisive initiative to resolve the border conflict with neighbouring Eritrea.

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now
Share
Published by
Huntinews Hindi

Recent Posts

सपने में इन चीजों को देखना देता है अदभुत संकेत, जानें

हर मनुष्य सपना देखता है। सपने में कई चीजें देखते हैं जो शुभ और अशुभ… Read More

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का क्या मतलब होता है?

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का मतलब क्या होता है? दोस्तों, इंसान की जिंदगी… Read More

Vastu Tips: सुबह-सुबह इन 5 चीजों को देखना होता है दरिद्रता का संकेत

दरिद्रता का संकेत: वास्तुशास्त्र में जीवन के बारे में कई प्रकार की बातें बताई गई… Read More

धनहानि का संकेत देने वाले सपने, जो होते हैं बर्बादी का संकेत

Dhanhani ke Sapne: कुछ ऐसे भी सपने हम लोग देखते हैं जो बहुत अच्छे होते… Read More

बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा, जानिए सांप देखने का मतलब

Budhwar ko Saap Dekhna: बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा? हिंदू धर्म… Read More

सपने में नंदी बैल देखना शुभ होता है अशुभ, क्या आपको भी दिखा है नंदी बैल?

सपने में नंदी बैल देखना - स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में नंदी बैल दिखा… Read More