आपकी आवाज

ऐसे में कोरोना फैला तो भारत को कोई नहीं बचा सकता

संतोष सुमन। भारत में कोरोना को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन है। मतलब आवागमन की सारी सुविधाएं बंद हैं। रेल, सड़क सबकुछ। लोगों से अपील की गई है कि जो जहां हैं वहीं रहें। लेकिन लोग हैं कि मान नहीं रहे हैं। इनमें सभी की अपनी-अपनी दुविधा और कष्ट हैं। लेकिन जिस तरह से दिल्ली और यूपी की सरकार ने इन लोगों को अपने घरों को भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की है, उससे कोरोना फैलने का खतरा 80 फीसदी अधिक हो गया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

दिल्ली और गाजियाबाद बॉर्डर पर हजारों दिहाड़ी मजदूर अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं। यूपी पुलिस ने गाजियाबाद बॉर्डर पर मजदूरों को रोक कर रखा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों के लिए बसों का इन्तजाम किया है। लेकिन सवाल यह है कि भारत के जो इलाके अभी कोरोना से सुरक्षित हैं वहां भी इन लोगों को भेजकर कोरोना का खतरा बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

सरकार इन मजदूरों को उनके प्रवासी स्थानों पर खाने और रहने की सुविधा देने के बजाय बसों में भर उनके गांव भेज रहे हैं जो खतरे से खाली नहीं है। अगर एक को भी कोरोना हो गया है तो फिर भगवान ही मालिक है। पता नहीं क्यों? सरकारों को यह बात समझ में क्यों नहीं आ रही है कि इटली, स्पेन और अमेरिका में कैसे हालात हैं?

भारत जैसे घनी आबादी वाले देश में यहां के राजनेता मजदूरों का सही तरीके से और सुरक्षित मदद करने के बजाय उन्हें बसों को भरकर उनके गांव भेजने का जो रिस्क ले रहे हैं वह आगे चलकर भयंकर रूप ले सकता है। यदि ऐसा हुआ तो भारत में कोरोना को रोकना नामुमकिन हो जाएगा। पहले ही देश के कई राज्यों में स्थिति लगातार विकराल होती जा रही है।

राज्य सरकारों का बसों में भरकर मजदूरों को भेजने का कदम विनाशकारी सिद्ध हो सकती है। पहले ही भारत को लेकर आशंका जताई जा चुकी है कि यदि यहां पर कोरोना स्टेज 3 में पहुंचा को 40 करोड़ से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं और तब भारत में कोरोना का वास्तिवक रूप दिखने लगेगा। उम्मीद है कि राज्य सरकारों को यह छोटी सी बात समझ आ जाए कि कोरोना से खिलवाड़ के क्या परिणाम हो सकते हैं? कृप्या भावनाओं में न बहे, उचित निर्णय लें और देश में कोरोना फैलने से बचाएं, नहीं तो भगवान ही मालिक है।

नोट- यह लेखक का निजी विचार है

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now
Share
Published by
Santosh Suman

Recent Posts

Recurring Deposit: क्या आप भी करना चाहते हैं पैसों की बचत, यह बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

Recurring Deposit: कोरोना कल के बाद लोगों के अंदर पैसे बचत करने को लेकर जिज्ञासा… Read More

सपने में इन चीजों को देखना देता है अदभुत संकेत, जानें

हर मनुष्य सपना देखता है। सपने में कई चीजें देखते हैं जो शुभ और अशुभ… Read More

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का क्या मतलब होता है?

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का मतलब क्या होता है? दोस्तों, इंसान की जिंदगी… Read More

Vastu Tips: सुबह-सुबह इन 5 चीजों को देखना होता है दरिद्रता का संकेत

दरिद्रता का संकेत: वास्तुशास्त्र में जीवन के बारे में कई प्रकार की बातें बताई गई… Read More

धनहानि का संकेत देने वाले सपने, जो होते हैं बर्बादी का संकेत

Dhanhani ke Sapne: कुछ ऐसे भी सपने हम लोग देखते हैं जो बहुत अच्छे होते… Read More

बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा, जानिए सांप देखने का मतलब

Budhwar ko Saap Dekhna: बुधवार को सांप देखना अच्छा होता है या बुरा? हिंदू धर्म… Read More