Highlights:
- क्या महिलाओं को मिलेंगे एक साथ 3000 रुपये?
- क्या योजना बंद होने के आरोपों में है कोई सच्चाई?
- किस्त पाने के लिए क्या करना होगा लाभार्थियों को?
Highlights:
- क्या महिलाओं को मिलेंगे एक साथ 3000 रुपये?
- क्या योजना बंद होने के आरोपों में है कोई सच्चाई?
- किस्त पाने के लिए क्या करना होगा लाभार्थियों को?
महाराष्ट्र सरकार की लोकप्रिय लाडकी बहिन योजना की नवंबर और दिसंबर महीने की किस्तें लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा नहीं हो पाई हैं। इस योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। अक्टूबर की किस्त तो समय पर मिल गई थी लेकिन अब दो महीने से पैसों का इंतजार लाभार्थी महिलाएं कर रही हैं। इस देरी से लाखों महिलाएं चिंतित हैं।
योजना को लेकर विपक्ष की ओर से इसे बंद करने के आरोप लगाए जा रहे थे। हालांकि राज्य के मंत्री रविंद्र चव्हाण ने स्पष्ट किया है कि जब तक देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं, यह योजना बंद नहीं होगी। फिर भी किस्तों में आ रही देरी ने लाभार्थियों के मन में अनिश्चितता पैदा कर दी है।
देरी का मुख्य कारण है ये
इस देरी का मुख्य कारण राज्य में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव बताए जा रहे हैं। 21 नगर परिषद और नगर पंचायतों के चुनाव और उनके परिणाम 20-21 दिसंबर तक स्थगित हो गए हैं। आम तौर पर चुनावी प्रक्रिया के दौरान ऐसी योजनाओं के भुगतान में सावधानी बरती जाती है ताकि चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो।
सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवंबर और दिसंबर दोनों महीनों की किस्तें चुनाव परिणाम आने के बाद एक साथ जारी की जा सकती हैं। संभावना है कि 21 दिसंबर के बाद महिलाओं के खातों में 3000 रुपये की राशि एक साथ ट्रांसफर होगी। इस संबंध में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री अदिति ठाकरे जल्द ही आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज
Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें
PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ
Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…
ई-केवाईसी है जरूरी
सभी लाभार्थियों के लिए एक जरूरी सूचना यह है कि योजना का लाभ जारी रखने के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करना अनिवार्य है। इस तारीख तक केवाईसी नहीं कराने वाली महिलाओं की भविष्य की किस्तें रोक दी जाएंगी। इसलिए अभी तक जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी नहीं की है वह तुरंत ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपना ई-केवाईसी की प्रक्रिया को पूरी कर लें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































