संसद पर हमला से चर्चा में आए डीएसपी और आतंकियों के बीच हुई थी 12 लाख की डील

नई दिल्ली। संसद हमले से चर्चा में आए, कश्मीर के कुलगाम में दो आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी देविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि डीएसपी और आतंकियों के बीच 12 लाख में डील हुई थी। इसके बदले में वह आतंकियों को सुरक्षित चंडीगढ़ ले जाने वाला था।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

डीएसपी ने अपने मंसूबों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बकायदा 4 दिनों को छुट्टी भी ली थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस और आतंकियों के बीच इस गठजोड़ से सुरक्षा एजेंसियों में चिंता बढ़ गई है। ऐसे में अब आइबी और रॉ जैसी केंद्रीय एजेंसियों की संयुक्त जांच इस हरकत की गांठ खुलेगी।

संसद पर हमला में भी उछला था देविंदर सिंह का नाम

खबरों के मुताबिक, कुख्यात आतंकियों के लिए हथियारों की डील का जिम्मा भी इसी डीएसपी के पास ही था। फिलहाल इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही है, संभावना है कि पूछताछ के बाद कई बड़े मामले का खुलासा हो सकता है। बता दें कि डीएसपी देविंदर सिंह का भारतीय संसद पर हमला होने के बाद भी सामने आया था।

डीएसपी देविंदर सिंह (जम्मू-कश्मीर पुलिस)

रविवार को राज्य पुलिस के महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि डीएसपी देविंदर सिंह ने बहुत ही जघन्य अपराध किया है। डीएसपी श्रीनगर एयरपोर्ट जैसे अति संवेदनशील जगह पर तैनात था। हालांकि विजय कुमार ने कहा कि इसके लिए पूरी पुलिस को दोषी नहीं माना जा सकता।

मीडिया खबरों के मुताबिक, नवीन ने रवाना होने से पहले अपने भाई को फोन किया था। फोन पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों के सर्विलांस पर था। जिसके बाद पुख्ता सबूत के आधार पर वाहन को रोका गया।

बताया जा रहा है कि आतंकी नवीद पुलिस का भगौड़ा था। वह साल 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हो गया था। गृह मंत्रालय चाहता है कि ऐसे अधिकारियों की पहचान की जाए जो आतंकियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसलिए पुलिस विभाग के अधिकारियों की स्क्रीनिंग होगी।

संसद पर हमला होने के बाद आया था नाम

बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी देविंदर सिंह का नाम संसद हमले के बाद भी चर्चा में आया था। अफजल ने दावा किया था कि कार देविंदर सिंह ने ही उपलब्ध करवाई थी। हालांकि पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर विजय कुमार ने इस बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now
Share
Published by
Huntinews Hindi

Recent Posts

जीनत अमान की इस बात से बहुत ही खुश हुई ट्विंकल खन्ना, कह दिया ‘Thank You’

अभिनेत्री जीनत अमान ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया।… Read More

Akshaya Tritiya 2024: इस अक्षय तृतीया पर करें मांं लक्ष्मी की पूजा, भर जाएंगी खाली तिजोरियां

Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा बड़े ही विधि विधान से… Read More

Recurring Deposit: क्या आप भी करना चाहते हैं पैसों की बचत, यह बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न

Recurring Deposit: कोरोना कल के बाद लोगों के अंदर पैसे बचत करने को लेकर जिज्ञासा… Read More

सपने में इन चीजों को देखना देता है अदभुत संकेत, जानें

हर मनुष्य सपना देखता है। सपने में कई चीजें देखते हैं जो शुभ और अशुभ… Read More

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का क्या मतलब होता है?

Swapna Shahtra: सपने में सुदर्शन चक्र देखने का मतलब क्या होता है? दोस्तों, इंसान की जिंदगी… Read More

Vastu Tips: सुबह-सुबह इन 5 चीजों को देखना होता है दरिद्रता का संकेत

दरिद्रता का संकेत: वास्तुशास्त्र में जीवन के बारे में कई प्रकार की बातें बताई गई… Read More