भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा विश्वास) का फिल्मों से लेकर टीवी तक का सफर

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा

भोजपुरी सिनेमा डेस्क। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अंतरा विश्वास को मोनालिसा के नाम से जाना जाता है। मोनालिसा ने बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था। मोनालिसा चर्चित टीवी शो नज़र में भी आ चुकी हैं। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की पहली भोजपुरी फिल्म कहां जइबा राजा नजरिया लड़ाइके थी।

हिन्दी फिल्मों की बात करें तो भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने कई हिन्दी फिल्मों में काम किया है। हालांकि भोजपुरी सिनेमा की तुलना में बहुत कम हिंदी फिल्में की हैं। कम हिन्दी फिल्मों में काम करने की वजह से बॉलीवुड सिनेमा में उन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि बिग बॉस में एक प्रतिभागी के तौर पर आने के बाद बहुत लोगों ने मोनालिसा को पहचाना और अब मोनालिसा काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा की चुनिंदा हिन्दी फिल्में
  • तौबा – तौबा (2004)
  • अब बस (2004) – कैमियो
  • एक ही भूल (2005)
  • जलवा – फन इन लव (2005)
  • बंटी और बबली (2005) – डांसर
  • ब्लैकमेल (2005)
  • बॉबी – लव और लस्ट (2005)
  • लव गुरु (2007)
  • काफिला (2007)
  • मनी है तो हनी है (2008)
  • लन्दन कालिंग (2010)
  • एक चतुर नार (2010)
  • एक मैं एक तुम (2010)
  • रोयल उत्सव (2010)
  • हेमिल्टन पैलेस (2010)
  • खूबसूरत (2010)
  • मेरी लाइफ में उसकी वाइफ (2010)
  • खुबसूरत नौकरानी (2011)
भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा
अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा विश्वास)

मोनालिसा ने बिग बॉस खत्म होने के बाद टीवी की दुनिया में कदम रखा और टीवी सीरियल नज़र में नजर आईं। टीवी सीरियल नज़र काफी लोकप्रिय हुआ और मोनालिसा घर-घर की स्टार बन गईं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया से ज्यादा मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में ज्यादा जानी जाती हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत में उनके चाहने वाले बहुत हैं। उनकी फिल्में हमेशा ही लोगों की खास पसंद रही है।

मोनालिसा ने मुख्य तौर पर ज्यादा फिल्में पवन सिंह के साथ की हैं। पवन सिंह और मोनालिसा की जोड़ी भोजपुरी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हालांकि अब मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली है मगर फिर भी उनके चाहने वालों को आज भी मोनालिसा के फिल्म का इंतजार रहता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा का संक्षिप्त जीवन परिचय
  • नाम- मोनालिसा
  • असली नाम- अंतरा विश्वास
  • काम- अभिनेत्री
  • जन्म स्थान- कोलकाता (पैतृक घर, पटना, बिहार)
  • जन्मदिन- 21 अक्टूबर 1980
  • धर्म- हिंदू
  • शिक्षा- बीए (संस्कृत)
  • पसंदीदा एक्टर – शाहरूख खान
  • पसंदीदा एक्ट्रेस- माधुरी दीक्षित

हिन्दी फिलों और भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा ने कई अन्य भाषाओं में भी फिल्में की हैं। बंगाली, कन्नड़, भोजपुरी, हिंदी एवं तमिल भाषा में फिल्में की हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कुछ बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है। वे एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ डांस, फोटोग्राफी, आर्ट्स एवं क्राफ्ट में भी रूचि रखती हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (अंतरा विश्वास) का फिल्मों से लेकर टीवी तक का सफर

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts