मुंबई। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द इयर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान दोनों एक्टर्स के अफेयर की अफवाह सुर्खियों में रहे थे। एक बार फिर से दोनों के फिल्म आशिकी 3 में रोमांस करने की खबरें आईं। वहीं, अब फिल्म डायरेक्टर मोहित सूरी ने फिल्म को लेकर बयान दिया है।
मोहित सूरी ने हाल ही में आशिकी 3 पर बात करते हुए कहा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा उनके दोस्त हैं, लेकिन अभी फिल्म की कास्ट कन्फर्म नहीं की गई है। डायरेक्टर ने आगे कहा कि वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इस पर काम शुरू करने से पहले इसे ठीक करने की जरुरत है।
बता दें कि आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट आशिकी 2 के प्रड्यूसर्स में से एक थे और ऐसी चर्चा थी की ऐक्ट्रेस इस रोमांटिक फिल्म के थर्ड पार्ट में नजर आएंगी। आलिया भट्ट इस समय रणबीर कपूर के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ऐक्टर्स अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।
वहीं चर्चा है कि इस फिल्म की दिसंबर में रिलीज के बाद दोनों शादी कर लेंगे। रणबीर कपूर आलिया भट्ट को अक्सर एक साथ देखा जाता है। हाल ही में दोनों स्टार्स अरमान जैन की शादी में एक साथ नजर आए थे। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म शेरशाह में बिजी हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म में कियारा आडवाणी और जावेद जाफरी दिखाई देंगे।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
विष्णुवर्धन के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म 3 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। बताते चलें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के अफेयर की भी खबरें आती रहती हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































