सौरभ गांगुली की बायोपिक में क्या दिखेंगे रितिक रोशन?

सौरभ गांगुली

मुंबई। पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में स्पोर्ट्स बायॉपिक बनाए जाने का ट्रेंड चल रहा है। केवल प्रड्यूसर-डायरेक्टर्स ही नहीं बल्कि बॉलीवुड ऐक्टर्स भी स्पोर्ट्स बायॉपिक में काम करना चाहते हैं। इस समय परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की बायॉपिक में काम कर रही हैं जबकि अजय देवगन इस समय मैदान में काम कर रहे हैं जो कि एक स्पोर्ट्स बायॉपिक है। खबर है कि सौरभ गांगुली के बायोपिक पर भी फिल्म बनाने पर विचार किया जा रहा है।

हाल में हमने आपको खबर दी थी कि प्रड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरभ गांगुली की बायॉपिक बनाने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्म रिपोर्ट तो सामने नहीं आई है लेकिन पता चला है कि इस बारे में करण जौहर कई बार सौरभ गांगुली से मुलाकात कर चुके हैं।

सौरभ को हमेशा दादा कहकर पुकारा जाता है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म का नाम दादागीरी होगा। इस रिपोर्ट के आने के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में सौरभ गांगुली का किरदार कौन बॉलीवुड ऐक्टर निभाएगा। कहा जा रहा है कि संभव है कि सौरभ गांगुली का यह किरदार रितिक रोशन को मिल सकता है।

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि सौरभ खुद कह चुके हैं कि वह रितिक को पसंद करते हैं और अगर उनकी बायॉपिक बने तो उसमें रितिक रोशन को ही लीड रोल में कास्ट किया जाए। इस बारे में ऑफिशल अनाउंसमेंट तो नहीं हुआ है लेकिन अगर ऐसा होता है तो रितिक को सौरभ गांगुली के किरदार में देखना दिलचस्प होगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

हालांकि पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि एकता कपूर भी सौरभ गांगुली की बायॉपिक बनाने में इंट्रेस्टेड हैं। सौरभ ने भी माना था कि एकता ने उनसे इस बारे में संपर्क किया था लेकिन इस मामले पर आगे बात नहीं बढ़ी थी। अब देखना होगा कि सौरभ के फैन्स को यह बायॉपिक कब देखने को मिलती है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

सौरभ गांगुली की बायोपिक में क्या दिखेंगे रितिक रोशन?

सौरभ गांगुली
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts