CM Swayam Sahayata Yojana: 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही है हर महीने 1000 रुपये

CM Swayam Sahayata Yojana

Highlights:

  • 20 से 25 साल की उम्र वाले युवा ले सकते हैं योजना का लाभ
  • कंप्यूटर की ट्रेनिंग के बाद मिलते हैं आखिरी 5 महीने के पैसे
  • योजना 2016 से चल रही है और हजारों युवाओं को मिल चुका है फायदा

Highlights:

  • 20 से 25 साल की उम्र वाले युवा ले सकते हैं योजना का लाभ
  • कंप्यूटर की ट्रेनिंग के बाद मिलते हैं आखिरी 5 महीने के पैसे
  • योजना 2016 से चल रही है और हजारों युवाओं को मिल चुका है फायदा

CM Swayam Sahayata Yojana: अगर आप 12वीं पास हैं और नौकरी नहीं मिल रही है तो चिंता छोड़ दीजिए। बिहार सरकार आपके लिए एक खास योजना चला रही है, जिसके तहत हर महीने 1000 रुपये भत्ता दिया जाता है। यह सुविधा मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना (SHA योजना) के तहत दी जाती है। जब तक नौकरी नहीं मिलती, सरकार आपकी आर्थिक मदद करेगी।

इस योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी। इसका मकसद उन युवाओं की मदद करना है, जो पढ़ाई के बाद रोजगार नहीं पा सके और आर्थिक तंगी की वजह से आगे की पढ़ाई भी नहीं कर सके। योजना का फायदा 20 से 25 साल के वे युवक-युवतियां उठा सकते हैं, जिन्होंने 12वीं पास कर ली है और फिलहाल कोई नौकरी नहीं कर रहे हैं।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ पैसे नहीं मिलते, बल्कि युवाओं को कंप्यूटर की ट्रेनिंग भी दी जाती है। आखिरी पांच महीने का पैसा तभी मिलेगा जब आप बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट जमा करेंगे। इसका मकसद है कि युवा इस दौरान किसी रोजगार लायक स्किल भी सीखें।

कैसे करें आवेदन?

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार का तोहफा, 2300 के अधिक बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज

Punjab CM Health Yojana: पंजाब सरकार ने राज्य की जनता की भलाई के लिए स्वास्थ्य…

Jan 26, 2026
PM Kisan New Updates

PM Kisan New Updates: अगर ये 6 काम नहीं किया तो उटक जाएगी पीएम किसान योजना की किस्त, अभी जानें

PM Kisan New Updates: पीएम किसान योजना का लाभ जो किसान ले रहे हैं उनके…

Jan 23, 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: सरकार का बड़ा फैसला, अब इन लोगों को भी मिलेगा पेंशन का लाभ

Atal Pension Yojana भारत सरकार की एक योजना है जिसमें बुढ़ापे में आय की सुरक्षा…

Jan 22, 2026

  • सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं
  • वहां रजिस्ट्रेशन कर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं
  • फिर मुख्यमंत्री स्वयं सहायता योजना का फॉर्म भरें
  • इसके बाद जिले के निबंधन व परामर्श केंद्र (DRCC) पर जाकर वेरिफिकेशन कराएं
  • वेरिफिकेशन के बाद आपके खाते में पैसे आने लगेंगे

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट (बिहार बोर्ड से)
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र
  • आवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक की कॉपी (जो आधार से लिंक हो)

ध्यान रखें कि फॉर्म भरते समय बैंक पासबुक में खाता संख्या, नाम, पता और IFSC कोड स्पष्ट दिखना चाहिए। अगर आप पहले से किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं तो आप इसके लिए पात्र नहीं होंगे। यदि आप अभी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए निर्धारित फॉर्म भरें और तुरंत इसका लाभ लें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

CM Swayam Sahayata Yojana: 12वीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, सरकार दे रही है हर महीने 1000 रुपये

CM Swayam Sahayata Yojana
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts