Malaika Arora Father Anil Arora Net Worth: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने सुबह बुधवार को 9:00 बजे अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट की छत से कूद कर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद मलाइका अरोड़ा के पिता को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। उनके अपार्टमेंट से किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है। चलिए जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा के पिता कौन सा काम करते थे? आईए जानते हैं उनके बारे में सबकुछ विस्तार से।
पंजाबी हिंदू परिवार से रखते थे ताल्लुक
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मुख्य रूप से पंजाबी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह एक पूर्व इंडियन आर्मी ऑफिसर रह चुके हैं। भारतीय सेवा में अनिल अरोड़ा एक सीनियर ऑफिसर के रूप में काम कर चुके हैं। हालांकि निजी जीवन उनका काफी उथल-पुथल भरा रहा।
मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पालीकॉर्प और पिता अनिल अरोड़ा अलग हो चुके थे लेकिन कई पारिवारिक अवसर पर और त्योहार पर दोनों एक साथ दिखाई देते थे। मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब वह मात्र 11 साल की थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा
आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी
साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर
जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…
मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया था कि उनका बचपन तो बहुत अच्छा था लेकिन बहुत ही तकलीफों से भरा हुआ था। मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की देखभाल उनकी मां के घर में हुआ है।
Malaika Arora Father Anil Arora Net Worth
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा एक आर्मी ऑफिसर थे। हालांकि उनकी संपत्ति को लेकर कोई भी स्पष्ट विवरण देखने को नहीं मिलता है। लेकिन यदि मलाइका अरोड़ा की संपत्ति की बात करें तो उसकी कुल संपत्ति 98.98 करोड रुपए के करीब है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































