बहन से था ऐसा प्यार कि पति के साथ ये हरकत भी कर गई महिला

woman-is-doing-this-thing-for-her-sister

नई दिल्ली। एक महिला को अपनी बहन से इतना अधिक प्यार था कि उसने अपनी बहन की शादी अपने ही पति करा दी। मामला पाकिस्तान के मुल्तान की है। यहां पर एक महिला ने अपनी चचेरी बहन की शादी अपने ही पति से करा दी। पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हालांकि ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि शख्स की दूसरी पत्नी महिला की बहन है या रिश्तेदार। फराज नाम के इस शख्स की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। लेकिन फराज की बीवी अलीना ने अपनी बहन अलिस्मा की शादी अपने ही पति से करवा दी।

शादी के बाद इस रिश्ते से समाज के लोग नाराज हो गए हैं। हालांकि अलीना से जब इस शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शादी के बाद उसका मन नहीं लग रहा था। अलीना ने बताया कि वह बचपन से ही एक-दूसरे के साथ रही हैं और दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती थी।

साथ ही सारे काम भी एक साथ ही करती थी, इसलिए दोनों बहनों को एक साथ रहने की आदत पड़ गई। शादी के बाद अलीना का पति में मन नहीं लगता था। बहन की याद ने उसे इतना परेशान कर दिया कि उसने अलिस्मा को घर पर बुलाकर अपने ही पति से निकाह करवा दी। उन्होंने कहा कि अब अलिस्मा में सौतन है लेकिन मुझे कोई गम नहीं है।

वहीं इस शादी के बाद अलिस्मा ने कहा कि दोनों को लगता था कि वे अलग रहकर जिंदा नहीं रह पाएंगी। इस शादी के बाद दोनों खुशी से साथ रह पाएंगी। हालांकि अलीना और अलिस्मा भले ही एक ही आदमी से शादी करके खुश हैं लेकिन समाज के लोग उनके दुश्मन बन चुके हैं। वहीं अलिस्मा के घर के लोग फराज को ढूंढ रहे हैं। फराज ने कहा कि इस शादी से उनकी जान को खतरा है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now