अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
डेस्क। हर साल दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक साल महिला दिवस के मौके पर एक थीम बनाई जाती है जो हर साल अलग होती है। 2020 की महिला दिवस की थीम है आई एम जेनेरेशन ईक्वालिटी: रियलाइजिंग वूमेंस राइट (I am Generation Equality: Realizing Women’s Rights)। 8 मार्च 2020 का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) इसी थीम पर आयोजित किया जा रहा है।
United Nation ने 8 मार्च 1975 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) में मनाने की मंजूरी दी थी। हालांकि महिला दिवस का आयोजन इससे पहले भी किया जाता था। सबसे 1909 में अमेरिका में 28 फरवरी को इसकी शुरुआत हुई थी।
यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस एक्टिविस्ट्स को सपोर्ट किया था और रैलियों में हिस्सा लिया था। इससे पहले 28 फरवरी को ही रूसी महिलाओं ने महिला दिवस मनाया था। यह महिला दिवस पहले विश्व युद्ध के विरोध स्वरूप मनाया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) मनाने के लिए एक महिला क्लारा जेटकिन ने इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान आवाज उठाई थी। क्लारा ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के लिए महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया था। उस दौरान इस कॉन्फ्रेंस में 100 महिलाएँ मौजूद थीं जो 17 अलग-अलग देशों से थीं।
महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में 1975 में मान्यता मिली जब संयुक्त राष्ट्र ने इसे बार्षिक तौर एक थीम के साथ मनाने की शुरुआत की। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहली थीम ‘सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग फॉर द फ्यूचर’ थी। इसी थीम पर 1975 में पहली बार आधिकारिक रूप से महिला दिवस मनाया गया था।
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International women’s day) को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस मौके पर दुनिया के कई हिस्सों में महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 1917 में सोवियत संघ (अब रूस) में 8 मार्च को राष्ट्रीय छुट्टी की घोषणा की गई थी। यह वहां के महिलाओं के सम्मान में किया गया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.