व्हाट्सएप यूजर्स कृप्या ध्यान दें… क्या आप भी करते हैं एक से ज्यादा मैसेज फॉर्वड!

व्हाट्सएप

नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। व्हाट्सएप ने बदले नियमानुसार अब यूजर्स एक बार में केवल एक ही कॉनटेक्ट को मैसेज फॉर्वड कर सकेंगे। बता दें कि कंपनी ने करोना वायरस को लेकर तेजी से फैलाई जा रही भ्रामक और गलत जानकारियों के चलते यह फैसला लिया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

व्हाट्सएप ने जानकारी देते हुए कहा है कि फॉर्वर्डेड मैसेज पर एक नई लिमिट लगाई जा रही है और एक साथ इसे दुनिया भर में लागू किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि जो ज्यादा फॉर्वड किए गए मैसेज होंगे, उन्हें केवल एक ही बार किसी को फॉर्वड किया जा सकेगा।

व्हाट्सएप को लेकर कंपनी ने कहा है कि हमें पता है कि कई यूजर्स जरूरी जानकारियां भी एक दूसरे को फॉर्वड करते हैं। इनमें फनी वीडियोज, मीम्स और प्रेयर्स होते हैं जो यूजर्स को जरूरी लगते हैं।

कंपनी का कहना है कि हाल ही के कुछ हफ्तों में लोगों ने फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स को लेकर पब्लिक मोमेंट ऑर्गनाइज करने के लिए व्हाटसएप का यूज किया है। कपंनी ने अपने ब्लॉगपोस्ट पर इस बात पर भी जोर दिया है कि व्हाट्सएप पर्सनल यूज की तरह है और इसे पर्सनल यूज की तरह ही प्रयोग में लाया जाए।

कंपनी का कहना है कि मैसेज फॉर्वड करना गलत बात नहीं है। व्हाट्सएप इस बदलाव के अलावा कई एनजीओ और डब्ल्यूएचओ के साथ भी काम कर रहा है, ताकि लोगों तक अधिक से अधिक सही जानकारी को पहुँचाया जाए।

बता दें कि इस मैसेजिंग एप की पैरेंट कंपनी फेसबुक है। व्हाट्सएप पहले एक स्वतंत्र कंपनी थी। फेसबुक द्वारा इसको खरीदने के बाद इसमें कई बदलाव किए गए। फेसबुक ने अपने इस इंस्टेंट मैसेजिंग एप में कई नए फीचर जोड़े। व्हाट्सएप को यूजर फ्रेडली बनाने के लिए फेसबुक लगातार प्रयास कर रहा है। लोगों की बीच गलत जानकारी को पहुंचने से रोकने के लिए फेसबुक ने व्हाट्सएप में यह नया बदलाव किया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now