छिपकली का जमीन पर गिरने का शुभ-अशुभ फल
छिपकली का जमीन पर गिरना या फिर शरीर के किसी हिस्से पर गिरना या दिखना कई शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत देता है। छिपकली को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। छिपकली यदि घर में हो तो इसे शुभ माना जाता है। कई लोग छिपकली को देखकर भागने लगते हैं या फिर उन्हें इससे डर लगता है। लेकिन बता दें कि छिपकली नुकसान पहुंचाने वाला जीव नहीं है। यह हर घर में अमूमन पाया जाता है। आइए जानते हैं छिपकली का जमीन पर गिरने का रहस्य-
छिपकली दो प्रकार की होती है। एक जंगली और एक घरेलु। छिपकली की जंगली प्रजाति को गिरगिट कहा जाता है और दूसरी प्रजाति घर में रहती है। छिपकली का गिरने का पुरूष और स्त्री के लिए अलग-अलग महत्व रखता है। ऐसा माना जाता है कि पुरूष के दायें भाग पर और स्त्री के बाएं भाग पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है।
हिंदू शास्त्रों में जीव जंतुओं और मानव के बीच संबंध के बारे में बताया गया है। मनुष्य को किसी भी परेशानी से निपटने के लिए जीवों की सेवा का विशेष उल्लेख किया गया है। हिंदू धर्म में शकुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली का किसी विशेष समय पर दिखना, जमीन या व्यक्ति के शरीर पर गिरना, शरीर के किसी खास हिस्से पर गिरना इत्यादि के संबंध में भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से संबंधित बताया गया है।
घर की दीवारों पर छिपकली का नीचे से ऊपर की चढ़ना शुभ माना जाता है। छिपकली का ऊपर से नीचे की ओर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए छिपकली का जमीन पर गिरना शुभ नहीं माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति नए घर में प्रवेश कर रहा हो या नए किराए के मकान में प्रवेश कर रहा हो और घर में जमीन पर मृत छिपकली पाया जाता है तो यह अशुभ संकेत होता है। उस घर के सदस्य अक्सर बीमार रहते हैं। घर में किसी भी प्रकार की सुख शांति नहीं होती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.