हरिओम कुमार (पटना)। बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार की सुबह ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर से तीन लोगों के खून से लथपथ शव बरामद किए गए। बताया जाता है कि पटना के एक बड़े व्यवसायी ने पहले पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पत्नी और बेटी की हत्या के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में जिंदा बच गए एक बच्चे को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात हैं।
विदित हो कि मृतक व्यवसायी निशांत ने हाल ही में पटना के खेतान मार्केट में रिटेल टेक्सटाइल दुकान की लॉन्चिंग की थी। लॉन्चिंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल आई थीं। इस परिवार का कपड़ा के साथ-साथ ज्वेलरी का भी व्यवसाय है। उनके नाम से पटना में कई दुकान और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स हैं।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईपुरी में निशांत (37) पत्नी अल्का सर्राफ (35) और दो बच्चों अनन्या (9) व इशान (4) के साथ रहते थे। निशांत पटना के एक बड़े व्यवसायी थे। राजधानी के खेतान मार्केट में उनकी कपड़े की दुकान है।
बताया जाता है कि बीती रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। सुबह जब काफी देर तक कोई नहीं उठा तो पड़ोस के लोगों को शक हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर बेड रूम में निशांत, उनकी पत्नी और बेटी के शव पड़े थे।
घटनास्थल पर निशांत की नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पत्नी और बेटी के शव भी खून से लथपथ थे। वहीं चार साल का छोटा बेटा इशान तड़प रहा था, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। डीआइजी, एसएसपी, डीएसपी जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। जोनल आइजी सुनील कुमार के मुताबिक, मौके से निशांत का लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने घटना की जिम्मेदारी ली है। घटनास्थल से बरामद तीन खाली खोखे व पिस्टल बैलेस्टिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
सुबह आठ बजे पूरे परिवार ने साथ में किया था नाश्ता
व्यवसायी निशांत के यहां दूध देने वाले राजू राय की मानें तो घटना पेचीदा हो जाती है। राजू के मुताबिक, जब वो सुबह घर पर दूध देने गया तो निशांत उनकी पत्नी और दोनों बच्चे डायनिंग टेबल पर बैठकर नाश्ता कर रहे थे। सभी खुश दिखाई पड़ रहे थे। करीब बीस साल से व्यवसायी के साथ काम कर रहे गार्ड रामेश्वर घटना सुबह करीब नौ बजे की है।
उसके मुताबिक निशांत के बड़े भाई विक्की को पत्नी ने आवाज लगाई थी। उसने कहा था जल्दी ऊपर आ जाओ, लगता है गैस सिलेंडर फट गया है। जब विक्की तीसरी मंजिल पर पहुंचा तो माजरा कुछ और था। पुलिस का कहना है कि इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि निशांत की मंशा के बारे में परिजनों को भी पता नहीं था।
डेस्क। भोजपुरी स्टार पवन सिंह भोजपुरी के चर्चित अभिनेता हैं। पवन सिंह ने दो शादियां की हैं। आइए जानते हैं…
डेस्क। पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने नाम हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) को कई हिट फिल्में दी हैं।…
डेस्क। भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) के पास कितने लड़ाकू विमान (Fighter Aircraft in India) हैं? ये सवाल हर भारतीय के…
नई दिल्ली। Vivo Y19, को वीवो इंडिया ने भारत में लॉन्च कर दिया है। Y सीरीज के दूसरे फोन की…
डेस्क। अधोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला देते हुए रामजन्मभूमि न्यास को विवादित भूमि का मालिकाना हक दे दिया।…
योग साधना में आपका स्वागत है। योग प्राचीन भारत का सफलतम् प्रयोग है। प्रचीन काल से ही भारत में योग…
डेस्क। Amrapali Dubey भोजपुरी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली दुबे का जन्म (Birth of Amrapali Dubey)…
डेस्क। दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav 'Nirahua') भोजपुरी फिल्म जगत का जाना-माना नाम है। दिनेश लाल यादव को…
डेस्क। भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव को आज कौन नहीं जानता है। अभिनेता खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का…
डेस्क। विश्व में कई शासक ऐसे हुए हैं जिन्हें जनता ने बहुत प्यार दिया। उनसे जनता हमेशा खुश रहती थी।…
भारत में राज्य सभा सदस्यों का चुनाव (Rajya Sabha election) कैसे होता है। किस प्रक्रिया (Rajya Sabha election process) के…
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के दस विचार (Stephen Hawking inspiring ideas) जो किसी व्यक्ति का जीवन बदल सकता है। स्टीफन…