Welcome 3 Promo Release: मुन्ना भाई, दिशा, सर्किट और जैकलीन, सब जंगल में क्यों?

Welcome 3 Promo Release

Welcome 3 Promo Release: 2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम काशीपुर वेलकम 3 का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है। अक्षय कुमार के जन्मदिन यानी 9 सितंबर के दिन वेलकम 3 फिल्म के प्रोमो (Welcome 3 Promo Release) को रिलीज किया गया। बता दें कि 2007 में रिलीज हुई फिल्म वेलकम में अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर और परेश रावल नजर आए थे।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इस फिल्म को 2007 में काफी प्रसिद्धि मिली थी और सिनेमाघरों में फिल्म लंबे समय तक चली थी। वेलकम की सफलता के बाद 2015 में वेलकम बैक सिनेमाघरों में आई। इस फिल्म ने भी दर्शकों को काफी रोमांचित किया। वेलकम सीरीज की दोनों ही फिल्में वेलकम और वेलकम बैक हिट रही।

अब अक्षय कुमार फिर से वेलकम 3 लेकर आ रहे हैं। फिल्म वेलकम का यह तीसरा सीक्वल है। 9 सितंबर को वेलकम 3 फिल्म का प्रोमो रिलीज (Welcome 3 Promo Release) किया गया। इस रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 के कास्ट के बारे में सभी को पता चल गया है।

पहले से ही इस फिल्म के कास्ट के बारे में लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा है। लोग जानना चाहते थे कि अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम 3 में कौन-कौन अभिनेता नजर आने वाले हैं। शनिवार को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लिप शेयर किया। इस क्लिप में फिल्म की पूरी कास्ट को देख सकते हैं।

वेलकम 3 फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, दिशा पटानी, जैकलिन फर्नांडीज, अरशद वारसी, संजय दत्त और सुनील शेट्टी नजर आ रहे हैं। वेलकम फिल्म के एक गाने को जॉनी लीवर, तुषार कपूर, मीका सिंह, श्रेयस तलपडे, दलेर मेहंदी और अन्य लोग आवाज दे रहे हैं।

अब दर्शकों को वेलकम 3 फिल्म के रिलीज डेट का इंतजार है। जैसा कि वेलकम और वेलकम बैक में कॉमेडी भरपूर नजर आई थी उसी प्रकार दर्शकों को उम्मीद है कि वेलकम 3 में भी कॉमेडी भरपूर होगी। खैरियत तो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल वेलकम 3 का प्रोमो रिलीज किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें…

Anushka Shetty Biography: अनुष्का शेट्टी बायोग्राफी, पति, उम्र और फिल्में

Amitabh Bachchan Biography, Age, Wife, First Film: अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म कौन सी थी?

Salman Khan Marriage: सलमान खान के पिता ने बता दी असली वजह, क्यों नहीं हो रही है सलमान खान की शादी?

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now