वैश्विक बाजारों में मजबूत प्रवृत्ति से शेयर बाजार में तेजी

Stock markets strong trend global markets

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 60.23 अंक मजबूत होकर 32,575 तथा एनएसई निफ्टी 37.55 अंक की तेजी के साथ 10,115 अंक की नई रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वाहन कंपनियों की मासिक बिक्री के आंकड़े में सुधार तथा वैश्विक बाजारों में मजबूत प्रवृत्ति से शेयर बाजारों में तेजी को गति मिली।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 60.23 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,575.17 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। सेंसेक्स कल 32,514.94 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था।बीएसई सेंसेक्स कल 205.06 अंक मजबूत हुआ था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 37.55 अंक या 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,114.65 अंक की नई ऊंचाई पर बंद हुआ। यह कल 10,077.10 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, मौद्रिक नीति समिति की आज बैठक शुरू हुई। केंद्रीय बैंक कल द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

#पीटीआई भाषा

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now