दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर चला पॉर्न फिल्म, मचा हंगामा

नई दिल्ली। विश्व में अपनी पहचान रखने वाली दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक स्टेशन परिसर में लगी स्क्रीन पर पॉर्न वीडियो चलने लगा। जानकारी के मुताबिक स्टेशन पर कुछ देर के लिए चली इस वीडियो की रिकॉर्डिंग कर किसी यात्री ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद ये वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो गया।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

घटना के बाद मेट्रो प्रशासन के अंदर हड़कंप मच गया। घटना की जांच के लिए डीएमआरसी ने कमेटी का गठन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 9 अप्रैल का है। जिसे किसी यात्री ने बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले पर डीएमआरसी का कहना है कि जिस स्क्रीन पर ये पॉर्न चली है वो खास तौर पर विज्ञापन प्रसारण के लिए आरक्षित है। विज्ञापनों के अलावा वहां पर कुछ भी प्रसारित नहीं होता है।

फिलहाल इसकी जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। ये पहली बार है जब किसी मेट्रो स्टेशन पर इस तरह का मामला सामने आया है। बता दें कि राजीव चौक दिल्ली मेट्रो का सबसे व्यस्त मेट्रो स्टेशन है। यहां पर हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। इस वजह से यहां पर यात्रियों की मौजूदगी ज्यादा रहती है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now