महेंद्र सिंह धोनी हुए 39 साल के, बर्थडे पर कई दिग्गजों ने दी बधाई

महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2020 को 39 साल के हो गए। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने बर्थ-डे विश किया। पत्नी साक्षी ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि एक नए साल के साथ धोनी थोड़े और स्वीट एंड स्मार्ट हो गए हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

इंस्टाग्राम पर धोनी को बधाई देते हुए साक्षी ने फोटो शेयर किया है। ज्यादातर तस्वीरों में धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, “जीवन का एक साल और बढ़ गया। इसी के साथ आप थोड़े और स्वीट एंड स्मार्ट हो गए हैं। आप ऐसे व्यक्ति हैं, जो स्वीट विशेज और गिफ्ट से ज्यादा प्रभावित नहीं होते हैं। आइए, आपकी जीवन के एक और साल का जश्न मनाते हैं।”

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी पालतू कुत्तों के साथ

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली, भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर इवेन ब्राबो जन्मदिन की बधाई दी। ब्रावो ने धोनी को गिफ्ट के तौर पर हेलिकॉप्टर – 7 का गाना भी रिलीज किया।

विराट कोहली ने ट्विटर पर धोनी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। विराट कोहली ने लिखा-‘ Happy b’day Mahi bhai. Wish you good health and happiness always. God bless you’

विराट कोहली के ट्वीट को 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 27 हजार से ज्यादा लोग विराट कोहली के फोटो पर बात कर रहे हैं। विराट कोहली ने सुबह 10 बजे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी। कोच रवि शास्त्री ने धोनी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बधाई दी। रवि शास्त्री के ट्वीट को अबतक 30 हजार लोगों ने लाइक किया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now