IPL 2023: CSK vs GT – धोनी के फैंस को झटका, फाइनल खेलने पर लग सकता है प्रतिबंध!

धोनी पर प्रतिबंध

IPL 2023 : CSK vs GT – इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले क्वालीफायर मैच में चेन्नई सुपर किंग ने गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। लेकिन इस खुशी के साथ क्रिकेट के फैंस को एक झटका भी लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल फाइनल के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग ने 15 रनों से गुजरात टाइटंस को हराकर आई पी एल 2023 में फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। लेकिन इस जीत के साथ ही धोनी के खेलने पर संशय बना हुआ है। दरअसल मामला यह है कि मैच के दौरान मैदान पर बेहद ही शांत व्यवहार के लिए चर्चित महेंद्र सिंह धोनी अंपायरों से कुछ लंबी चर्चा और बहस करते दिखे। इस दौरान कई अन्य खिलाड़ी भी वहां पर मौजूद थे।

इसके कारण आईपीएल के मैच में 4 मिनट की देरी हुई। चेन्नई सुपर किंग ने 172 रन का स्कोर का पीछा करते हुए धोनी के सभी फैसलों के बदौलत जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। लेकिन इस दौरान 16 ओवर में धोनी की अनुपातों से लगभग 4 मिनट तक बहस चली। इसको लेकर कुछ विदेशी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की खेल भावना पर सवाल उठा रहे हैं और उन्हें जानबूझकर खेल में देरी करने को लेकर जिम्मेदार बता रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

मैच के 16 ओवर में धोनी मथीथ पथिराना से बॉलिंग करवाना चाहते थे। मथीथ के 3 ओवर बचे हुए थे। पिछले 9 मिनट से वह फील्ड से बाहर थे। ऐसे में नियम के मुताबिक कोई खिलाड़ी जितनी देर तक फील्ड से बाहर रहता है, उतना समय मैदान पर बिताने के बाद ही बल्लेबाजी या बॉलिंग कर सकता है। ऐसे में दोनों फील्ड अंपायर क्रिस गैफनी और अनिल चौधरी ने पथिराना को सीधे गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी।

इसी बात को लेकर धोनी की अनपायरों बातचीत हुई थी। इस वजह से 4 मिनट तक आईपीएल का खेल रुका रहा। इसके बाद पथिराना ने अपना बॉलिंग शुरू किया। हालांकि इस बात पर किसी भी अंपायर और विपक्षी टीम ने धोनी पर आपत्ति नहीं जताई। इसी बात को आधार बनाकर अब कुछ आलोचक धोनी पर बेईमानी करने का आरोप लगा रहे हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now