दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मोसम ने ली करवट, भारी बारिश

दिल्ली एनसीआर

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों समेत दिल्ली-एनसीआर में आज फिर मौसम ने करवट ली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में आज सुबह से ही मौसम में बदलाव देखा गया। साथ ही इलाके में तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी बरसे। इस कारण दिल्ली में मार्च महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार इलाके में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री ज्यादा यानि 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 88 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक कल भी आसमान पर बादल छाए रहेंगे और ज्यादातर इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी ही नहीं बल्कि देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश का सबसे ज्यादा प्रभाव किसान तबके पर पड़ रहा है। किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा  है। राजधानी से सटे पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शनिवार को भी बारिश के चलते कृषि समृद्ध दोनों राज्यों के किसानों की परेशानी बढ़ गई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now