विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग
विटामिन ए के फायदे और इसकी कमी से होने वाले रोग – भोजन में हमारे शरीर के कई प्रकार के विटामिन की जरूर पड़ती है। उन्हीं में विटामिन ए भी एक है। विटामिन शरीर को कई प्रकार की समस्याओं से बचाता है। विटामिन ए की कमी से हमें कई प्रकार के रोग हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग इलाज कैसे करें और कौन-कौन सी चीजों में विटामिन पाया जाता है। विटामिन ए का स्त्रोत क्या-क्या हैं?
विटामिन ए की कमी से होने वाले रोग या लक्षण
1. त्वचा रूखी हो जाना
2. रतौंधी की समस्या होना
3. महिलाओं को गर्भधारण में परेशानी
4. धोखा या गले का संक्रमण होना
5. चेहरे पर मुँहासे निकलना
6. हड्डियाँ कमजोर होना
7. किसी भी घाव भरने में देरी होना
विटामिन ए की खुराक – Vitamin A के कई स्त्रोत हैं। विटामिन ए मुख्य रूप से कॉड लिवर, ऑयल, अंडा, फोर्टिफाइड अनाज, हरी और पत्तेदार सब्जियाँ, नारंगी और पीली सब्जियों में पाया जाता है। अगर आप भोजन में हरी सब्जियों को और फलों को शामिल करते हैं तो विटामिन ए की कमी को आसानी से पूरा किया जाता है। इसके अलावा विटामिन ए की कैप्सूल भी लिया जा सकता है।
विटामिन ए की कमी कैसे पूरा करें? हमें भोजन में क्या-क्या खाना चाहिए ताकि विटामिन ए की पूर्ती शरीर को हमेशा होती रहे। आइए जानते हैं –
1. अंडा का सेवन करें।
2. दूध का सेवन करें।
3. गाजर खाएं।
4. पीली सब्जियाँ और नारंगी
5. पालक का सेवन करें।
6. स्वीट पोटेटो (शकरकंद) का सेवन करें।
7. पपीता का सेवन करें।
8. दही का सेवन करें।
9. सोयाबीन का सेवन भी लाभदायक होता है।
10. ब्रोकली, कद्दू और साबुत अनाज का सेवन करें।
11. धनिया, तरबूज, आम, शलजम औक चुकंदर का सेवन करें।
12. राजमा और बींस में भी विटामिन ए पाया जाता है।
किसी भी चीज को ज्याद खाने से नुकसान होता है। विटामिन ए की अधिक मात्रा लेने से सिरदर्द की समस्या, दस्त की समस्या, बाल गिरने की समस्या, देखने में दिक्कत होना, हमेशा थकावट का अनुभव होना, स्किन खराब हो जाना, हड्डियों और जोड़ों में दर्द होना जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। गर्भवती महिलाओं में विटामिन ए के ज्यादा सेवन से बच्चे को नुकसान हो सकता है।
डिस्क्लेमर – यह एक सामान्य जानकारी है। इन सुझावों और जानकारी को किसी मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर ना लें। किसी भी बीमारी के इलाज से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.