शकुन अपशकुन

सुबह को बिल्ली देखना या बिल्ली की आवाज सुनाई देना क्या संकेत करता है?

सुबह को बिल्ली देखना या सुबह को बिल्ली की आवाज सुनाई देना कई जगहों पर अच्छा नहीं माना जाता है। बिल्ली कई प्रकार की होती है। हम लोग बिल्ली को घर में कई प्रकार से देखते हैं। कई बार बिल्ली रास्ते में हमारा रास्ता काट देती है, इस घटना को भी लोग अपशकुन मानते हैं और कहीं भी जाते समय यदि बिल्ली रास्ता काट दे तो लोग अपना रास्ता बदल लेते हैं या फिर अपनी यात्रा को उस दिन के लिए कैंसिल कर देते हैं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

ऐसे में बिल्ली को देखना और बिल्ली की सुबह-सुबह आवाज सुनाई देना कई लोगों को डरावने अनुभव कराता है। कभी-कभी बिल्ली हमारे सपने में भी दिखाई देती है। बिल्ली का हमारे जीवन से कुछ ना कुछ संबंध जरूर होता है। कहा जाता है कि घर में बिल्ली कई रूपों में आ सकती है। कई बार हमारे पूर्वज भी बिल्ली के रूप में घर में आते हैं।

इसलिए मान्यता है कि बिल्लियों का रोना या सुबह-सुबह बिल्ली का दिखाई देना कई प्रकार के शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत करता है। बिल्ली के जरिए हमारे जीवन में होने वाली कई घटनाओं के बारे में पहले से ही संकेत मिल जाता है। बिल्ली यदि आपको सुबह-सुबह दिखाई देता है तो यह कई सारी बातों का संकेत होता है।

सुबह-सुबह बिल्ली देखना

यदि आप सुबह के समय बिल्ली को देख लेते हैं तो यह आपके लिए अच्छा भी होता है और बुरा भी। अगर आपको सुबह-सुबह काली बिल्ली दिखाई दी है तो यह आपके जीवन में किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है। ऐसी स्थिति में आपको अपने इष्ट देव से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह आपकी परेशानी को टाल दें।

यदि सुबह के समय भूरे रंग की बिल्ली दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही कहीं से कोई आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। यदि आपने रास्ते में भूरी बिल्ली को देखा है तो यह भी शुभ समाचार प्राप्त होने का ही संकेत होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि कोई रुका हुआ काम आपका पूरा हो सकता है।

बिल्ली के रास्ता काटने का मतलब

ऐसा माना जाता है कि बिल्ली ने यदि आपका रास्ता काट दिया है तो कुछ समय तक किसी स्थान पर बैठ जाना चाहिए। बिल्ली का रास्ता काटना किसी अनहोनी का संकेत भी हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आप जिस काम के लिए बाहर जा रहे हैं वह काम आपका बिगड़ जाए। बिल्ली का रास्ता काटना यह भी संकेत करता है कि आने वाले समय में आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यदि रास्ते में कहीं जाते वक्त बिल्ली आपका रास्ता काट दे तो थोड़ा देर रुक जाएँ और अपने भगवान या इष्ट देव का ध्यान करते हुए आगे बढ़ें और बुरे समय को टालने के लिए उनसे प्रार्थना करें। यदि बिल्ली कहीं पर चिल्लाते हुए आपको सुनाई दे तो यह इस बात का संकेत होता है कि कोई बहुत बड़ी परेशानी आपके जीवन में आने वाली है।

अस्वीकरण – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय में विशेष जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Share
Published by
Huntinews Team

Recent Posts

Sapne me Saap Dekhna: सपने में सांप देखना देता है ऐसा संकेत, नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी

Sapne me Saap Dekhna: सपने में सांप देखना आपको भयभीत कर सकता है लेकिन कई… Read More

भारतीय भाषाओं की एकात्मता विषय पर भारतीय भाषा संगम का होगा राष्ट्रीय आयोजन

हरिओम कुमार, मोतिहारी। गुजरात सरकार के युवा ,खेल और संस्कृति विभाग तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान… Read More

Jaya Kishori husband name – जया किशोरी के पति कौन हैं?

Jaya Kishori husband name - कथा वाचक जया किशोरी का जन्म 13 जुलाई 1995 को… Read More

सपने में नाग नागिन देखने का मतलब – Sapne me Naag Nagin Dekhna

Sapne me Naag Nagin Dekhna: सपने में सांप देखना बहुत ही भयानक सपना होता है।… Read More

सपने में लड्डू गोपाल (Sapne me Laddu Gopal) की मूर्ति देखना, जानें विशेष मतलब

Sapne me Laddu Gopal ko Dekhna: सपने में अक्सर हम कई चीजों को देखते हैं।… Read More