क्या आप भी पेट में गैस की समस्या से परेशान हैं? पेट में गैस होने के कई कारण हो सकते हैं। अनियमित खानपान, फास्टफूड का ज्यादा सेवन, रेशेयुक्त भोजन कम करना, फलों का सेवन नहीं करना इत्यादि पेट में गैस की समस्या की वजह हो सकती है। इसके अलावा पेट में गैस होने पर कुछ घरेलु उपाय करके और नियमित व्यायाम करके भी ठीक कर सकते हैं।
पेट में गैस की समस्या को कैसे दूर करें?
पेट में गैस की समस्या होने पर कई तरह के घरेलु नुस्खे से इसे दूर कर सकते हैं। जानिए गैस की समस्या का घरेलू इलाज।
1. भूना हुआ जीरा के साथ काला नमक और पुदीना का छाछ मिलाकर पीने से गैस की समस्या नहीं होती है। इन सभी का घोल बनाकर और छानकर गैस होने पर सेवन करना चाहिए।
2. गैस की समस्या होने पर मूली का जूस निकाल लें और उसमें काला नमक और हींग मिलाकर पीना चाहिए। इससे गैस होने पर राहत मिलती है।
3. पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। पानी नहीं पीने से भी गैस पनपता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और नियमित रूप से पीएं। इससे पेट साफ रहेगा और गैस नहीं बनेगी।
4. अगर आपको अक्सर गैस होती है तो सेब के सिरके को दो चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गैस की समस्या से तुरंत छुटकारा मिल जाएगा।
5. गैस की समस्या और इसके साथ-साथ दर्द की समस्या से भी परेशान हैं तो प्याज के रस में काला नमक और हींग पीसकर मिला लें और इसे पीएं। इससे पेट का गैस और दर्द दोनों ठीक हो जाएगा।
6. नींबू का रस भी गैस में लाभदायक होता है। नींबू का रस और अदरक का रस एक-एक चम्मच लें। उसमें थोड़ा सा काला नमक मिला लें। इस मिश्रण को खाना खाने के बाद खाएं। इससे शरीर की पाचन क्रिया सुधर जाएगी और गैस भी दूर होगा।
7. गैस के साथ बदहजमी से भी परेशान हैं तो अजवायन के चूर्ण को गर्म पानी के साथ खाएं। इससे गैस होने पर राहत मिलेगी। इससे अलावा रोज 2 से 3 छोटी हरड़ चूसें। इससे गैस में फायदा होगा।
8. मेथीदाना को और गुड़ पानी में उबाल लें। इसके बाद इसे साफ कपड़े से छानकर पीएं। गैस में आराम मिलेगा। ध्यान रखें कि जिन लोगों का शरीर कमजोर हो या चक्कर आने की समस्या हो, गर्म तासीर वाली चीजें पचने में दिक्कत होती तो वे लोग मेथी के दाने का प्रयोग न करें।
9. किचन में से अदरक का एक छोटा सा टुकड़ा लें और काला नमक मिलाकर चूसते रहें। इससे धीरे-धीरे पेट में गैस बनने की समस्या समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा काला नमक के साथ टमाटर, मूली और खीरे खाएं। फायदा होगा।
10. गैस होने पर दो चुटकी पिसी हुई हल्दी में नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पीएं। इसके अलावा हींग को भून कर इसमें काला नमक मिलाकर खाएं। गैस की समस्या में आराम मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।