पेट दर्द की समस्या से छुटकारा कैसे पाएं?
पेट दर्द की समस्या (stomach pain) आज के समय में आम है। वर्तमान जीवनशैली ही ऐसी हो गई है कि लोग अपने लाइफ में इतना व्यस्त हो गए हैं कि खुद पर ध्यान ही देना भूल जाते हैं। कुछ लोग गलत खान-पान की आदतों की वजह से पेट दर्द (stomach pain) का शिकार हो जाते हैं। पेट दर्द की समस्याओं से निजात पान के लिए लोग कई तरह की दवाई और घरेलू उपचारों का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार ये उपचार भी काम नहीं आते हैं।
अच्छे जीवन जीने के लिए ये बहुत जरूरी है कि हम आपने आपको फिट रखकर जीवन का आनंद ले सके। पेट दर्द की समस्या (stomach pain) कई कारणों से होती है। अपच, गलत डाइट, असमय भोजन करना, इन्फेक्शन इत्यादि। आइए आपको हम बताते हैं कि पेट दर्द कि समस्याओं से छूटकारा कैसे पाया जा सकता है?
आगर आप पेट दर्द की समस्या (stomach pain) से जूझ रहे हैं और आप दवाई नहीं लेना चाहते हैं तो आप हींग का इस्तेमाल कर इससे छूटकारा पा सकते हैं। हींग का प्रयोग पेट की कई परेशानियों को दूर कर देता है। हींग का काढ़ा सभी लोगों के लिए फायदेमंद होता है। हींग के काढ़े को पीने से पेट में गैस और पेट की कई बीमारियों को दूर उखाड़ फेंक देता है। हींग का काढ़ा बनाने के लिए अजवायन, काला मनक मुलेछी और सोंठ की जरूरत पड़ेगी। इन सामाग्रियों से बना हुआ काढ़ा आपके पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है।
पेट की समस्याओं (stomach problems) के लिए लहसून का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है। लहसून का निरंतर उपयोग हमारे पेट की कई समस्याओं से छुटकारा दिलवाता है। आप सुबह-सुबह रोज लहसून की दो से तीन कलियों का सेवन करें। लहसून में ऐंटी-बायॉटिक क्षमता होती है। जो शरीर को हेल्दी रखने का काम करता है। इसके आलावा लहसून का खाली पेट सेवन पेट की चर्बी को घटाता है।
पेट के लिए लौंग का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। पेट दर्द (stomach pain) में लौंग एक अहम भूमिका बनाता है। लौंग में ऐंटी माइक्रोबियल होते हैं। जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके आलावा लौंग का सेवन पेट के किसी भी तरह के इंफेक्शन को दूर करता है।
नींबू का रस पेट दर्द को आसानी से दूर करता है। नींबू के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करने पेट की बीमारियों में आराम मिलता है। इसका सेवन आप दिन में 2 से 3 बार कर सकते हैं।
दो से तीन आनार लें और इसके बीज में काली मिर्च और काला नमक मिलाकर पाउडर बना लें। घर पर बनाया ये उनार चूर्ण आपके पेट दर्द (stomach pain) में काफी राहत देगा। दिन में दो से तीन बार इस चूर्ण का सेवन करने से आपको पेट के गैस से भी छुटकारा मिलेगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.