सपने में मोर दिखने का राज
सपने में मोर दिखना- सपने में मोर का पंख दिखने से क्या होता है? कई लोगों के मन में सपनों को लेकर उत्सुकता रहती है। पुराने समय में सपनों का संबंध भविष्य में होने वाली कई घटनाओं से लगाया जाता था। वैसे तो सपना देखना एक सामान्य सी प्रक्रिया है जो हर व्यक्ति रात में देखता है। विज्ञान सपनों को एक सामान्य प्रक्रिया मानता है।
स्वपन्नशास्त्र के अनुसार, जीवन में स्वपन्न का महत्व होता है। कई बार सपने में कुछ चीजों का दिखना शुभ माना जाता है तो वहीं कुछ का दिखना अशुभ। शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में स्वपन्न का महत्व भविष्य के लिए कुछ संकेत होते हैं। सपने में व्यक्ति कुछ भी देख सकता है। सपने पर किसी व्यक्ति का कोई नियंत्रण नहीं होता है।
मोर भारत में बहुत पाया जाता है। मोर को भारत के राष्ट्रीय पक्षी का भी दर्जा दिया गया है। सपने में मोर दिखने का कुछ खास मतलब होता है। सपने में मोर किस अवस्था में दिखा, यह भी महत्वपूर्ण होता है।
नाचता हुआ मोर सपने में दिखना – सोने के बाद यदि सपने में नाचता हुआ मोर दिखाई दे यह बहुत ही शुभ माना जाता है। स्वपन्न में नाचता हुआ मोर यह संकेत देता है कि भविष्य में कोई परेशानी होने वाली है। इससे व्यक्ति को समय रहते संभलने का मौका मिल जाता है। यह अलर्ट करता है कि आपपर सबकी निगाहें हैं। आने वाले समय में संभलकर कदम उठाएं। जरा सी गलती से आपको नुकसान हो सकता है।
सपने में काला मोर का दिखना – भारत में मोर ज्यादातक श्याम रंग का पाया जाता है। सपने में अगर काला रंग का मोर दिखाई दे तो समझ लें कि आने वाले समय में आपके बारे में अफवाहें फैलने वाली है। इसलिए किसी के सामने अपनी बात रखने से पहले सोच लें। किसी से अपनी बात सावधानीपूर्वक शेयर करें।
सफेद मोर का सपने में दिखना – सफेद मोर दुर्लभ माना जाता है। यह ज्यादातर दिखाई नहीं देता है। सपने में यदि सफेद मोर दिखाई दे तो इसका संकेत होता है कि आपको अपने घमंड में कंट्रोल करना होगा। दूसरों के सामने खुद को सकारात्मक रूप से पेश करें। नहीं तो ऐसा होगा कि आप अपना पक्ष रखने की कोशिश करें और लोग आपको घमंडी समझ बैठे।
सपने में बैंगनी रंग का मोर दिखना – स्वप्नशास्त्र के अनुसार, बैंगनी रंग का मोर दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में बैंगनी रंग का मोर दिखना आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। बहुत जल्द ही आपको सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है। इसके साथ ही परिवार और कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
एक साथ सपने में कई मोर दिखना – सपने में अगर एक साथ कई मोर दिखाई दे यह बेहद ही खास होता है। ऐसी मान्यता है कि यह आपके जीवन में होने वाले सुखद बदलाव की ओर संकेत करता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में भाग्योदय होने वाला है और अच्छा समय शुरू होने वाला है। यदि मोर का पंख दिखाई दे तो यह दर्शता है कि आपके जीवन में आध्यात्मिक परिवर्तन होने वाला है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.