Shubhi Sharma Biography in Hindi
Shubhi Sharma (Actress) Biography, Age, Films and Income in Hindi – शुभी शर्मा भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 28 मार्च, 1986 को जयपुर, राजस्थान में हुआ। शुभी शर्मा की उम्र (Shubhi Sharma Age) 35 साल (2021 के अनुसार) है। वह एक प्रसिद्ध भोजपुरी एक्ट्रेस, मॉडल और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं।
शुभी शर्मा की माँ का नाम रूपा शर्मा हैं और उनकी एक बहन भी है। शुभी शर्मा की बहन का नाम अनु शर्मा है। अभिनेत्री एक मध्यम ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा जयपुर, राजस्थान में ही हुई।
शुभी शर्मा ने खुद को भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर स्थापित किया है। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत “चलनी के चालल दुल्हा” फिल्म से किया। यह फिल्म 2008 में प्रदर्शित हुई थी।
शुभी शर्मा आज भोजपुरी सिनेमा जगत के कई लोकप्रिय अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुकी हैं। शुभी शर्मा ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav), आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey), अंजना सिंह (Anjana Singh), काजल राघवानी (Kajal Raghwani), रवि किशन (Ravi Kishan) जैसे भोजपुरी कलाकारों के साथ काम कर चुकी हैं।
नाम- शुभी शर्मा
माता का नाम – रूपा शर्मा
बहन का नाम – अनु शर्मा
भाई का नाम – कृपा शर्मा और राहुल शर्मा
व्यवसाय – अभिनय, गायन
शिक्षा – स्नातक
वैवाहिक स्थिति – अविवाहित
राष्ट्रीयता – भारतीय
धर्म – हिंदू
चलनी में चालल दुल्हा (पहली फिल्म)
संतान
दुल्हे राजा
गदर
आतंकवादी
दुल्हन चाही पाकिस्तान से
राम रखन
गुलामी
भैया के शाली ओढ़निया वाली
हीरो
बनारसवाली
प्रेम दीवानी
चरणों की शौगंद
शुभी शर्मा को उनकी पहली भोजपुरी फिल्म चलनी के चालल दुल्हा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ फिल्म वेलकम बैक (2015) में 20 आइटम सॉन्ग में काम किया था।
This website uses cookies.
Read More