After Marriage Vastu: हमारे जीवन में कई बार इस प्रकार का ख्याल हम लोगों के मन में आता है जिसका जवाब हम अकसर ढूंढते हैं। शादी के बाद बाल कटवाना चाहिए या नहीं, इस संबंध में भी लोग जानना चाहते हैं। अगर आप भी इस विषय में सोच रहे हैं तो आइए हम आपको इस संबंध में जानकारी देते हैं।
वैसे भी शादी होने के बाद हमलोग जो भी काम करते हैं वह बहुत ही सोच-समझकर करते हैं। भारतीय परंपरा में बालों का बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है। स्त्री के लंबे बाल होना शुभ माना गया है और स्त्री की सुंदरता से उनके बालों को जोड़ा जाता है। पढ़ें- घर में चाहते हैं माँ लक्ष्मी का वास तो शुक्रवार को भूलकर भी न करें यह काम
बाल का लंबा होना स्त्रियों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। जिस स्त्री के बाल लंबे होते हैं वह काफी खूबसूरत और आकर्षक दिखती हैं। शादी के बाद हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि सिंदूर लगाना किसी महिला के लिए अनिवार्य होता है। लेकिन महिला सिंदूर तभी लगा सकती है जब उनके बाल हों। क्योंकि हिंदू धर्म में सिंदूर लगाने के लिए भी एक खास तरीका बताया गया है। कहा जाता है कि कभी भी सिंदूर को टेढ़ा-मेढ़ा नहीं लगाना चाहिए। माथे में मांग हमेशा सीधा और लंबा होना चाहिए।
शादी के बाद बाल कटवाना चाहिए या नहीं
स्त्रियों के लिए शादी के बाद बालों को कटवाना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी कहावत है कि शादी के कम से कम 1 साल तक महिलाओं को अपनी बालों को नहीं कटवाना चाहिए। यह उनके लिए अशुभ माना जाता है। हालांकि आजकल लोग इस बात को कम मानते हैं और बाल कटवा लेते हैं। लेकिन हिंदू धर्म की मान्यताओं में ऐसा माना गया है कि शादी के कम से कम 1 साल तक बाल नहीं कटवाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कुछ अनिष्ट होने की संभावना रहती है।
बाल को महिलाओं की सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। शादी होने के 1 साल तक घर में कई प्रकार की बातों को लेकर सावधानी रखना पड़ता है। ऐसी लोक मान्यता है कि महिलाओं को खासकर शादी के बाद कम से कम 1 साल तक अपने बाल नहीं कटवाने चाहिए। पढ़ें- Vastu Tips: घर में भूलकर भी इस जगह पर ना रखें तुलसी का पौधा, जानें क्यों
अस्वीकरण- यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय पर हंट आई न्यूज़ दावा नहीं करता। हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको जानकारी उपलब्ध करवाना है।
Whatsapp Group | Join |
Telegram channel | Join |

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।