धर्मक्षेत्र

सुबह-सुबह छिपकली को देखने से क्या होता है? शुभ अशुभ फल जानें

सुबह-सुबह छिपकली देखने का क्या मतलब होता है? इस तरह का सवाल कई लोगों को मन में आता है। छिपकली को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। छिपकली का दिखना कई शुभ और अशुभ घटनाओं की ओर संकेत करता है। भारत में लगभग सभी घरों में छिपकली पाई जाती है।

शकुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली का अलग-अलग समय पर दिखने का अलग-अलग संकेत होता है। दिन के समय छिपकली का दिखना या रात के समय छिपकली के दिखने का अलग-अलग मतलब होता है। आज जानते हैं कि छिपकली का दिखना क्या संकेत देता है?

शास्त्रों के अनुसार, अगर घर में छिपकली दिवाली की रात में दिखाई दे तो यह एक शुभ संकेत होता है। दिवाली की रात घर में छिपकली दिखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि दिवाली की रात छिपकली देखने से जल्द ही आपके घर में या जीवन में खुशियां आने वाली हैं। जीवन के दुख जल्द ही खत्म होने वाले हैं।

छिपकली की आवाज सुनना – कई बार घरों में छिपकली का आवाज भी सुनाई देती है। हालांकि छिपकली की आवाज को सुनना संभव नहीं है। लेकिन फिर भी यदि भोजन करते समय छिपकली की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब होता है कि कोई शुभ समाचार या शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है।

छिपकली का आपस में लड़ना – घर में दो छिपकली यदि आपस में लड़ रहे हों तो यह शुभ संकेत नहीं है। ऐसा अगर आपके घर में होता है तो यह संकेत होता है कि आने वाले दिनों में आपके घर में आपस में या फिर दूसरों के साथ झगड़ा हो सकता है।

पूजा घर में छिपकली देखना शुभ माना जाता है। छिपकली को माँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यदि सुबह-सुबह मरी हुई छिपकली बार-बार दिखाई दे तो यह राहु के अशुभ होने का संकेत माना जाता है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।


Share
Published by
Huntinews Team

Recent Posts

Movies of Salman Khan: सलमान खान की अबतक की सभी फिल्मों की लिस्ट

Movies of Salman Khan: सलमान खान की अबतक की सभी फिल्मों की लिस्ट जानिए। सलमान… Read More

Maa Durga Photo: देखिए Maa Durga Pic & Photo in High Quality

Maa Durga Photo and Images, Maa Durga Pic in High Quality: 1 साल में भारत… Read More

Maa Durga Images, HD Photos and Wallpaper : माँ दुर्गा का सुंदर फोटो

Maa Durga Images, HD Photos and Wallpaper: मां भगवती दुर्गा की पूजा साल में दो… Read More

सपने में गणेश भगवान को देखने का क्या मतलब होता है? जानें शुभ संकेत

सपने में गणेश भगवान को देखने से जीवन में क्या संकेत मिलता है? स्वप्न में… Read More

CNF Full Form in Railway: CNF का Full Form क्या होता है?

जब भी कोई यात्री ट्रेन से यात्रा करता है तो वहां पर इंडियन रेलवे (Indian… Read More

घर में पूजा कैसे करें? जानें दैनिक पूजा करने के नियम

कई लोग पूजा के लिए मंदिर जाते हैं तो वहीं कई लोग घर में ही… Read More

This website uses cookies.