बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन

सरोज खान का निधन

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद अब बॉलीवुड को एक और झटका लगा है। बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। वे 71 साल की थीं। मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वो बीमार चल रही थीं। सरोज खान का निधन बॉलीवुड के लिए किसी सदमा से कम नहीं है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

गुरुवार देर रात सरोज खान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें मुंबई के बांद्रा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरोज खान को सांस की तकलीफ थी। उन्हें 20 जून को गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनका कोविड-19 टेस्ट भी किया गया जो निगेटिव आया है। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के मलाड में शुक्रवार को किया जाएगा।

बता दें कि सरोज खान बॉलीवुड के प्रख्यात कोरियोग्राफर थे। उन्होंने अपने फिल्मी जीवन में 2000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफी की। उन्होंने देवदास में फिल्म के डोला-रे-डोला गाने की कोरियोग्राफी की थी। इस गाने के लिए सरोज खान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वो तीन बार नेशनल अवॉर्ड की विजेता रह चुकी थीं।

बॉलीवुड में शोक की लहर –

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने सरोज खान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे दुखद समाचार मिला कि लेजेंड्री कोरियोग्राफर सरोज खान हमारे बीच नहीं रही हैं। उन्होंने डांस को इतना आसान बना दिया था कि मानो हर कोई डांस कर सकता है। इंडस्ट्री के लिए ये बड़ा नुकसान है। उनकी आत्मा को शांति मिले।

बॉलीवुड एक्टर एक्टर अनुपम खेर ने भी सरोज खान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा – डान्स की मल्लिका सरोजखान जी अलविदा। आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत ख़ूबसूरती से सिखाया कि “इन्सान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है।” आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं निजी तौर पर ना सिर्फ़ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूँगा।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now