सपने में चूहा देखने का मतलब
सपने में हम कुछ भी देख सकते हैं। सपने में बिल्ली, बंदर, चूहा कुछ भी देख सकते हैं। सपने में चूहा देखना अच्छा हो सकता है। सपना हमेशा से ही मानव के लिए एक रहस्यमय चीज रही है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जो सपने में हमें बार-बार दिखाई पड़ते हैं, वह सपने वास्तिवक जिंदगी में होने वाली घटनाओं की ओर संकेत करते हैं।
कुछ सपने में अच्छे भी होते हैं जो शुभ फल देते हैं तो वहीं कुछ सपने अशुभ फल देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रात में देखे गए सपने का अर्थ होता है। ऐसा सपना यू ही नहीं आता। ऐसे में सपने में चूहा देखना भी एक ऐसा सपना है जो कुछ न कुछ संकते जरूर देता है।
सपने में चूहा देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में चूहा देखना इस बात का संकते होता है कि आपको महिलाओं से धोखा मिल सकता है। ध्यान रहे कि आपका संबंध अगर किसी महिला से है, जो आपके साथ ऑफिस में काम करती है, आपकी पत्नी है या दोस्त है तो आप उनसे अपनी गलतफहमी को दूर करें। यदि सपने में सफेद चूहा दिखे तो यह जल्द ही आपके जीवन में धनलाभ का संकेत होता है।
सपने में चूहा फंसा हुआ देखना
यदि सपने में चूहा किसी जगह पर या पिंजरे में फंसा हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि आपको शारीरिक कष्ट होने वाला है। ऐसे में जब यह सपना दिखे तो अपने खान-पान, रहन-सहन को ठीक करना चाहिए ताकि आने वाली मुसीबत से हमें ज्यादा कष्ट ना हो।
चूहे को निकलते देखना
सपने में चूहे को चूहेदानी से निकलते हुए देखना इस बात का संकेत होता है कि आपको कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है। अब आपकी जिंदगी में कुछ अच्छा होने वाला है। आप साधारण तरीके से अपनी जिंदगी व्यतीत कर सकते हैं। चूहे का चूहेदानी से निलकला जीवन में कष्ट से मुक्ति का संकेत होता है।
मरा हुआ चूहा देखना
सपने में मरा हुआ चूहा देखना इस बात का संकेत होता है कि आपके व्यवसाय में वृद्धि होने वाली है। सपने में मरे हुए चूहे को देखने का मतलब है कि आपको आर्थिक लाभ मिलने वाला है। इसलिए ऐसा सपना आने पर परेशान ना हो बल्कि खुश हो जाएं कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।
सपने में चूहे को मारना
सपने में चूहे को मारना अच्छा सपना नहीं माना जाता है। यदि आप सपने में चूहे को मारते हुए खुद को देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपको जीवन में धनहानि होने वाली है। ज्योतिष के अनुसार, स्वप्न में चूहे को मारना शुभ नहीं होता है। इसलिए ऐसा सपना आने पर अपने धन पर ध्यान रखें और फिजुलखर्ची से हमेशा बचें। ऐसे सपने आर्थिक हानि का संकेत देते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.