सपने में लड्डू गोपाल की मूर्ति देखना
सपने में अक्सर हम कई चीजों को देखते हैं। सपनों का मतलब भी अलग-अलग सपने की तरह अलग-अलग होता है। सपने में लड्डू गोपाल (Sapne me Laddu Gopal) की मूर्ति देखना एक शुभ संकेत होता है। भगवान की मूर्ति सपने में यदि दिखाई दे तो यह जीवन में आने वाली शुभता का संकेत होता है।
कृष्ण की छटा देखने में बड़ा ही मनमोहक होती है। बालरूप में श्री कृष्ण का दर्शन अत्यंत ही दुर्लभ होता है। आपको सपने में भी यदि कृष्ण के बालरूप का दर्शन हुआ है तो आप बहुत ही भाग्यशाली हैं। यह दर्शाता है कि आपके ऊपर भगवान कृष्ण की विशेष कृपा है। भगवान कृष्ण बचपन में बड़े नटखट थे। वे अक्सर माखन चुराकर खाते थे।
सपने में अन्य देवताओं को भी देखना शुभ माना जाता है। सपने में माता दुर्गा का दर्शन भी एक शुभ संकेत होता है। यदि आपको सपने में माता दुर्गा के दर्शन हुए हैं तो आपको ऊपर माता की असीम कृपा है। माँ आपके प्रसन्न हैं और जिसपर माँ प्रसन्न होती हैं उनके जीवन में हमेशा खुशियाँ बनी रहती है। माँ अपने भक्तों की झोली धन-संपदा से भर देती हैं।
सपने में यदि लड्डू सोते हुए मुस्कुरा रहे हैं तो यह एक शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपको शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होने वाली है। कृष्ण का बाल रूप बेहद की अलौकिक होता है।
यदि सपने में लड्डू गोपाल (Sapne me Laddu Gopal) प्रसन्नचित्त मुद्रा में दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी सेवा से प्रभू बहुत प्रसन्न हैं। आपकी सरल सहज भाव से की गई पूजा को भगवान गोपाल कृष्ण ने स्वीकार कर लिया है।
जब भी घर में लड्डू गोपाल लाएं तो हमेशा उनसे बच्चे की तरह की व्यवहार करें। जैसे हम अपने छोटे बच्चों के साथ करते हैं। यहां पर भक्त और भगवान का रिश्ता नहीं बल्कि माता-पिता और बच्चों के जैसा रिश्ता लड्डू गोपाल से रखना चाहिए।
सपने में लड्डू गोपाल (Sapne me Laddu Gopal) की मूर्ति दिखने का मतलब होता है कि जल्द ही आपके घर में नए मेहमान आने वाले हैं। यदि आप नि:संतान हैं तो आपको संतान की प्राप्ति होगी। यदि पहले से ही आपको संतान है तो उनका सुख आपको प्राप्त होगा।
यदि सपने में लड्डू गोपाल जी (Sapne me Laddu Gopal) को झूला झूलते हुए देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि भविष्य में आपका सकारात्मक पक्ष मजबूत होगा। आपको जीवन में मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
कोरोना काल के बाद कई जगहों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे… Read More
सोते समय हम क्या सपना देखेंगे इसका अंदाजा हमें नहीं होता है। सपने हमलोग अचानक… Read More
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने बनारस की रहने वाली अपनी मंगेतर शिवानी… Read More
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
This website uses cookies.