सपने में घोड़ा देखना – जानें रहस्य और अच्छे-बुरे संकेतों के बारे में

सपने में घोड़ा देखना - जानें रहस्य

सपने में घोड़ा देखना कई मायनों में शुभ होता है। रात में जब भी हमलोग सपना देखते हैं तो कुछ याद रहते हैं और कुछ सपने हमलोग भूल जाते हैं। सपना देखना और उन सपनों का रहस्य हमारे जीवन से जुड़ा होता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

कई बार सपने में हमें देवी-देवता दिखाई देते हैं। इसके साथ-साथ सपने में बिल्ली देखना, सपने में सांप देखना, सपने में छिपकली देखना, सपने में बिल्ली देखना, ऐसे ही कितने सपने व्यक्ति जीवन में देखता है। सभी सपनों का अलग-अलग मतलब होता है। उसी प्रकार सपने में घोड़ा दिखना भी एक रहस्य है। ऐसे सपने को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सपने में घोड़ा देखना – Sapne me Horse Dekhna

सपने में घोड़ा देखना शुभ माना जाता है। यदि किसी को सपन में घोड़ा दिखाई दिया है तो इसका मतलब है कि उसकी व्यक्ति की तरक्की होने वाली है। यदि वह कोई व्यवसाय करता हो या नौकरी करता हो, उस व्यक्ति के आय में वृद्धि होगी।

सपने में दौड़ता घोड़ा देखना – सपने में यदि किसी व्यक्ति को दौड़ता हुआ घोड़ा दिखाई दिया है तो उन्हें व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। व्यापार में घाटा हो सकता है। सपने में यदि घोड़े को दौड़ते देखने के बाद व्यापार में पैसों की लेनदेन में कमी कर देना चाहिए। व्यापार सोच-विचार कर काम करना चाहिए ताकि नुकसान कम हो।

सपने में ब्राउन घोड़ा देखना – सपने में यदि किसी व्यक्ति को ब्राउन रंग का घोड़ा दिखाई देता है तो इस अर्थ है कि जो भी कार्य वह व्यक्ति कर रहा है, उसमें उसे सफलता मिलने वाली है। कार्य को पूरा करने के लिए जब आत्मविश्वास और मनोबल के साथ काम करेंगे तो निश्चित ही उस व्यापार या कार्य में सफलता प्राप्त होगी। सपने में ब्राउन रंग का घोड़ा देखना शुभ होता है। इसलिए ऐसा सपना आने पर घबराना नहीं चाहिए।

सपने में ब्राउन घोड़ा देखना
ब्राउन घोड़ा

सपने में बीमार घोड़ा देखना – यदि सपने में आप बीमार घोड़ा देखते हैं तो यह सपना कुछ हद तक शुभ नहीं होता है। ऐसा सपना आने का मतलब है कि किसी गलतफहमी के कारण घर में, परिवार में या दोस्तों और ऑफिस के सहयोगियों से आपका झगड़ा हो सकता है। इसलिए ऐसा सपना आने पर शांत दिमाग रखें और दूसरों को पूरी बात कहने का अवसर दें। इससे ऑफिस और घर में गलतफहमी नहीं पैदा होगी और घर परिवार सुखी रहेगा।

सपने में सजा हुआ घोड़ा देखना – यदि सपने में किसी व्यक्ति को सजा हुआ घोड़ा दिखाई देता है तो यह सपना अशुभ माना जाता है। वैसे तो कोई भी सजी हुई चीजें शुभता का प्रतीक होता है लेकिन घोड़ों के साथ ऐसा नहीं है। वो भी सपने में ऐसा घोड़ा दिखने पर। स्वपन्न शास्त्र के अनुसार, ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपको कार्य में हानि उठानी पड़ सकती है। आपको अपना कार्य कुछ समय के लिए टाल देना चाहिए। यदि कार्य को टालना संभव ना हो तो बहुत सावधानी और ध्यानपूर्वक कार्य को करना चाहिए।

सपने में भागता हुआ घोड़ा देखना – यदि सपने में आपको भागता हुआ घोड़ा दिखाई देता है तो ऐसा सपना शुभ होता है। दौड़ता हुआ घोड़ा दिखाई दे तो इसका अर्थ होता है कि आपको जीवन में जल्द ही धन लाभ होने वाला है। इसके साथ ही भागता हुआ घोड़ा इस बात का भी संकेत है कि किसी प्रकार की समस्या आने से पहले आपक सतर्क करता है। इसलिए ऐसे सपने आने पर सतर्क रहें और अपना कार्य करते रहें। समस्या के समाधान के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

सपने में सफेद घोड़ा देखना – यदि आपको सपने में सफेद घोड़ा दिखाई दिया है तो इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके हाथों कोई अच्छा या श्रेष्ठ कार्य होने वाला है। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप कुछ ऐसा कार्य करेंगे कि लोग आपको याद रखेंगे। आप अपने जीवन में काफी नाम कमाएंगे। सफेद घोड़ा दिखाई देना बहुत ही शुभ और लाभकारी सपना माना गया है।

सपने में घोड़े का घुड़सवारी करना – सपने में घोड़े का घुड़सवारी करना एक शुभ सपना होता है। इसका मतलब है कि निकट भविष्य में आप किसी का दिल जीतने वाले हैं। नौकरी-पेशा लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है। बॉस की नजर में आपकी इज्जत बढ़ेगी। आपकी बात लोगों की बीच मानी जाएगी। आप जैसा चाहेंगे वैसा ही होगा। लोग आपकी बातों और कार्यों को सराहेंगे और आपकी तरफ आकर्षित होंगे।

सपने में घोड़े से उतरना – सपने यदि आप खुद को घोड़े से उतरते देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी गरीबी दूर होने वाली है। यदि आपको पैसों की तंगी होती है तो वह दूर होने वाली है। आपके जीवन में खुशियाँ आने वाली है। आपको भविष्य में धन प्राप्त होगा और आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होगा।

सपने में खुद को घोड़े पर चढ़ते देखना – यदि आप खुद को सपने में घोड़े पर चढ़ते हुए देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी मुलाकात बचपन के पुराने दोस्त से होने वाली है। व्यावसाय में लोग आपकी मदद करेंगे ताकि आपको कुछ लाभ हो।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now