सपने में गणेश भगवान को देखने का क्या मतलब होता है? जानें शुभ संकेत

सपने में गणेश भगवान को देखने का मतलब

सपने में गणेश भगवान को देखने से जीवन में क्या संकेत मिलता है? स्वप्न में गणेश भगवान को देखना बहुत शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भगवान गणेश की मूर्ति देखने से यह संकेत मिलता है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हिंदू धर्म में भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का नाम लिया जाता है। एकदंत दयावंत चार भुजाधारी भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करने पर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसलिए भगवान गणेश को स्वप्न में देखने का भी विशेष महत्व है।

भगवान गणेश को अत्यंत ही कल्याणकारी माना गया है। एक कथा के अनुसार, एक बार भगवान शिव और पार्वती ने अपने दोनों पुत्रों गणेश और कार्तिकेय से कहा कि पूरे ब्रह्मांड का भ्रमण करके वह वापस आए। इसमें शर्त यह थी कि पहले कौन पूरे ब्रह्मांड का भ्रमण कम समय में करता है।

कार्तिकेय अपने सवारी मोर पर चढ़कर ब्रह्मांड के भ्रमण के लिए निकल पड़े और लगातार तेज गति से ब्रह्मांड का भ्रमण करने लगे। गणेश जी का सवारी मूषक था। ऐसे में वह बिना पंखों के उड़ नहीं सकता था। तब भगवान गणेश ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल किया और अपने माता-पिता भगवान शिव और पार्वती की परिक्रमा की और कहा कि मैंने पूरे ब्रह्मांड का भ्रमण कर लिया है।

यह सुनकर मां पार्वती और भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न हुए और भगवान गणेश को बहुत सारा आशीर्वाद दिया। भगवान गणेश मां पार्वती और भगवान शिव के अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए भगवान गणेश की पूजा करने से माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद भी मिलता है। इसलिए भगवान गणेश की पूजा अत्यंत ही कल्याणकारी मानी जाती है।

भगवान गणेश को भक्तों के विघ्नहर्ता माने जाते हैं। जीवन में धन-संपदा और सुख-समृद्धि देकर भगवान गणेश व्यक्ति के हर कष्ट को दूर कर देते हैं। इसलिए अपने जीवन में समृद्धि पाने के लिए और रुकावट को दूर करने के लिए भगवान गणेश की पूजा की जाती है। लोगों को स्वप्न में भी देवी देवताओं के दर्शन दुर्लभ तरीके से होते हैं।

यदि आपको सपने में भगवान गणेश का दर्शन हुआ है तो आप बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। गौरी पुत्र भगवान गणेश को सभी देवताओं में प्रथम पूज्य माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश का दर्शन करने मात्र से ही वह कार्य पूर्ण हो जाता है। आइए जानते हैं कि स्वप्न में भगवान गणेश को देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में भगवान गणेश को देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में भगवान गणेश को देखना या भगवान गणेश की मूर्ति को देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। आपके घर में कोई मांगलिक कार्य या धार्मिक कार्य संपन्न होने वाला है। हालांकि इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सपने में भगवान गणेश को देखने की बात किसी से नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने से सपने का फल नष्ट हो जाता है।

सपने में गणेश जी को सवारी करते देखना

सपने में गणेश जी को सवारी करते हुए देखना भी अच्छा माना जाता है। ऐसे सपनों का मतलब होता है कि आप निकट भविष्य में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए एक सुखद यात्रा साबित होगी। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले भगवान गणेश की पूजा जरूर करके निकलें।

सपने में भगवान गणेश की पूजा करना

यदि आप सपने में खुद को भगवान गणेश की पूजा करते हुए देखते हैं तो यह सपना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ऐसा सपना देखने का मतलब होता है कि आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने वाली है। आपके ऊपर अब श्री भगवान गणेश का आशीर्वाद रहेगा। आपके जीवन के कष्ट धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे।

सपने में भगवान गणेश का विसर्जन करते देखना

यदि आप सपने में खुद को भगवान गणेश जी का विसर्जन करते हुए देखते हैं तो यह सपना अच्छा नहीं होता है। इस प्रकार का सपना यह संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई कष्ट आने वाला है। आपके ऊपर परेशानी आने वाली है और आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। ऐसा सपना आने पर तुरंत ही स्नानादि करने के बाद भगवान गणेश जी का स्मरण करते हुए हुई गलतियों के लिए उनसे माफी मांगे। इससे लाभ मिलेगा।

एक नजर इसे भी देखें…

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now