रिया चक्रवर्ती हुई गिरफ्तार, सुशांत की बहन पर भी FIR, केस सीबीआई को ट्रांसफर

रिया चक्रवर्ती

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मौत की जाँच मामले में एनसीबी की टीम ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रिया के खिलाफ एनसीबी को कई अहम सबूत मिले हैं। इन्हीं सबूतों के आधार पर रिया चक्रवर्ती को एनसीबी टीम ने गिरफ्तार किया है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

रिया से लगातार हो रही थी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में नया मोड़ सामने आया है ड्रग्स का। ड्रग्स मामले में हो जाँच में पूछताछ के लिए रिया को एनसीबी ऑफिस बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि शौविक और मिरांडा के सामने एनसीबी टीम ने पूछताछ की थी। शौविक को भी गिरफ्तार किया गया है।

शौविक रोज कई राज खोल रहा था। इसी वजह से रिया की मुश्किलें बढ़ रही थी। फिलहाल रिया की माँ को छोड़कर पूरी फैमिली का ड्रग्स कनेक्शन सामने आ चुका है। खुलासा हुआ है कि ड्रग्स को लेकर रिया ड्रग्स डीलर से चैट करती थी।

सुशांत को ड्रग्स दिए जाने का हुआ था खुलासा

रिया के वॉट्सऐप चैट से खुलासा हुआ था कि वह ड्रग्स डीलर गौरव के संपर्क में रहती थी। ईडी को इस बात का सबूत मिला था। एक चैट में सैमुअल मिरिंडा ने रिया को लिखा था कि- हैलो रिया, स्टफ लगभग खत्म हो गया है। एक चैट में जया शाह ने रिया को लिखा है पानी, चाय या कॉफी में 4 बूंद डालकर उसे दे देना। फिर 40 मिनट लगेंगे।

इस चैट से इस बात का शक जताया जा रहा है कि सुशांत को धोखे से ड्रग्स दिया जाता था। चैट के खुलासे के बाद एनसीबी टीम ने रिया, शोविक, सैमुअल सहित 5 के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

सुशांत की बहन पर भी केस दर्ज

दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह पर केस दर्ज कराया है। रिया की शिकायत पर मुंबई में बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि सुशांत को आत्महत्या के लिए प्रियंका ने उकसाया था।

रिया ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर पर भी केस दर्ज कराया है। लोहिया अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जाँच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थी। यह पूरी तरह से एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिश गाइडलाइंस 2020 के खिलाफ है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now