रणवीर सिंह न्यूड फोटो
Ranveer Singh Naked Photo Shoot: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटो शूट के कारण लाइमलाइट के साथ-साथ विवादों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी तस्वीरें साझा की है। जिनमें अभिनेता ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। शुक्रवार की सुबह इंस्टाग्राम पर रणवीर ने अपने फोटो शूट की एक झलक सजा की। जिसमें वह पूरी तरह से ढके हुए नजर आ रहे हैं।
वायरल हुईं तस्वीरें
वायरल हुई तस्वीरों में रणवीर सिंह ने सफेद रंग की टीशर्ट,एक ब्लेजर और स्नीकर्स पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लग्जरी घड़ी भी पहनी हुई है। रणवीर सिंह का ही अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है और उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।
विवादों में न्यूड फोटोशूट
हाल ही में रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटो शूट के कारण विवादों में आ गए थे। हफ्ते की शुरुआत में अपनी न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की वजह से मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। प्राथमिकी चेंबूर पुलिस स्टेशन में ललित टेकचंदानी द्वारा धारा 292,293, 509 के तहत दर्ज की गई थी।
विद्या बालन का रिएक्शन
रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट पर तमाम सेलिब्रिटी ने उनका सपोर्ट किया था। और अपने रिएक्शन दिए थे हाल ही में विद्या बालन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस दौरान एक्ट्रेस ने अभिनेता के न्यूड फोटो शूट पर रिएक्ट करते हुए लिखा था कि ‘हमें भी थोड़ी आंखे सेक लेने दीजिए।’
बता दें कि रणवीर सिंह बॉलीवुड के चर्चित अभिनेता हैं। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी के बाद वह और भी चर्चा में रहने लगे हैं। रणवीर सिंह ने हालांकि ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन जितनी भी फिल्में की है वह सुपर डुपर हिट हुई है। दीपिका पादुकोण के साथ ही उनकी कई हिट फिल्में है।
यह भी पढ़ें- कभी ईद कभी दीवाली पर लग सकता है ग्रहण, क्या शहनाज गिल कर रही है फिल्म छोड़ने की प्लानिंग?
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
Shani Direction Tips: वास्तु के अनुसार घर की पश्चिम दिशा बेहद खास होती है। ज्योतिष… Read More
Shubman Gill Marriage and Wife Name: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की शादी को लेकर इन… Read More
Salman Khan Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती… Read More
Dream Indication of Women: सपने में महिला को देखना कई प्रकार के लाभ देने वाले… Read More
Mustard Oil Price Update: पिछले दो-तीन सालों में सरसों के भाव में तेजी देखने को… Read More
This website uses cookies.
Read More