क्या सच में रणबीर और आलिया का हो गया है ब्रेकअप?

रणबीर और आलिया

मुंबई। बॉलीवुड में यूं तो स्टार्स के बीच अफेयर आए दिन देखने को मिलता रहता हैं, लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर ही वायरल होते देखा जा सकता है। रणबीर और आलिया के फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच कुछ परेशान करने वाली खबरें सामने आ रही हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

खबरों की मानें तो रणबीर और आलिया के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इतना ही नहीं बताया  जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप की वजह रणबीर का व्यवहार बताया जा रहा है। लेकिन इन दिनों दोनों साथ नहीं नजर आ रहें हैं। ऐसें में कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

खबरों के मुताबिक आलिया के लिए रणबीर का बर्ताव इन दिनों कुछ ठीक नहीं है इसलिए दोनों का ब्रेकअप हो गया है। वहीं स्पॉटब्वॉय की खबर की मानें तो, कोरोना वायरस की वजह से रणबीर बीते दिनों मुंबई में ही थे, लेकिन तब भी दोनों के बीच ना कोई मुलाकात हुई और ना बात हुई।

हालांकि खबरों की माने तो ईटीटाइम्स ने इस कपल से जुड़े सोर्स से बात की तो उन्होंने इन खबरों को महज़ अफवाह बताया है। उनके मुताबिक, ये सारी रिपोर्ट्स बेबुनियाद और झूठी हैं। रणबीर और आलिया अब भी साथ हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now