Rani Chatterjee film, Age & Photo
Rani Chatterjee Age, BF, Film and Photo – अभिनेत्री रानी चटर्जी भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनका जन्म मुंबई (महाराष्ट्र) में 3 नवंबर 1989 को हुआ था। रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का असली नाम मिर्जा शेख (Mirza Shaikh) है। उन्होंने अपनी पढ़ाई वसई से किया है। रानी चटर्जी का परिवार शुरू से ही मुंबई में रहता था। उनके पिता सरकारी नौकरी करते थे।
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी अभी तक 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें भोजपुरी फिल्मों की पहली सुपरस्टार के नाम से भी जाना जाता है। रानी चटर्जी यानि मिर्जा शेख की पहली फिल्म थी ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’। यह फिल्म 2003 में बनी थी। इस फिल्म में रानी के अपोजिट थे मनोज तिवारी।
रानी चटर्जी की फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला 2004 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म सुपर-डुपर हिट हुई थी। अभिनेत्री को 6 बार भोजपुरी अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस ने नवाजा जा चुका है। रानी चटर्जी की अभी शादी नहीं हुई है। वो अभी अविवाहित हैं। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई मुंबई के यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से किया है।
रानी चटर्जी की उम्र (Rani Chatterjee Age) 31 साल (2020 के अनुसार) है। रानी चटर्जी ने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ फिल्में इस प्रकार हैं – ससुरा बड़ा पैसा वाला (2004), बंधन टूटे ना (2005), दामाद जी (2006), सीता (2007), देवरा बड़ा सतावेला (2010), दिलजले (2011), छैला बाबू (2011), फूल बनल अंगार (2011) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
रानी चटर्जी की पसंदीदा अभिनेत्री (Rani Chatterjee favourite actress) माधुरी दीक्षित हैं। एथलीट जगत में रानी को मारिया शारापोवा, सानिया मिर्जा (Saniya Mirza), विराट कोहली (Virat Kohli) और सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) पंसद है। रानी चटर्जी के पसंदीदा गायकों में जस्टिन बीबर, श्रेया घोषाल, आतिफ असलम और ए आर रहमान है। रानी को डांस करना और गाने सुनना बेहद पसंद है।
भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Film) जगत के तमाम बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने दिनेश लाल यादव (Nirahua), पवन सिंह (Pawan Singh), रवि किशन (Ravi Kishan), मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), विराज भट्ट जैसे कलाकारों के साथ फिल्में की हैं।
रानी भोजपुरी सिनेमा जगत की बोल्ड अभिनेत्री हैं। उनके ज्यादातर फिल्मों में बोल्ड सीन दिख जाते हैं। रानी ने फिल्मी करियर 10वीं क्लास से ही शुरू कर दिया था। उनकी पहली पिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। रानी चटर्जी का भोजपुरी अभिनेता और सिंगर पवन सिंह और भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन के साथ अफेयर की चर्चा भी खूब हुई थी।
रानी चटर्जी को उनकी फिल्म नागिन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। रानी चटर्जी को बिग बॉस -11 सीजन का भी ऑफर मिला था। लेकिन रानी बिग बॉस में नहीं गई। उन्होंने कहा था कि बिग बॉस के घर के अंदर सारे पागल भरे हुए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.