प्रियंका और निक की है मेहंदी सेरेमनी, जोधपुर में होगी शादी

priyanka-and-nick-mehndi-ceramani-and-marriage

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की शादी 2-3 दिसंबर को जोधपुर में होने वाली है। शादी हिंदू औ क्रिश्चियन रीति-रिवाजों में होगी। शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

29 नवंबर को प्रियंका और निक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी है। दोनों के परिवार वाले जोधपुर पहुंच चुके हैं। प्रियंका-निक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी का 29 नवंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में है।

 

priyanka-and-nick-mehndi-ceramani-and-marriage
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

30 नवंबर को कपल फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के लिए कॉकटेल पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे। 1 दिसंबर को प्रियंका-निक की हल्दी सेरेमनी होगी। प्रियंका और निक दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। 2 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी।

खबर है कि प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने बेटी और दामाद के लिए शादी से पहले पूजा भी रखी थी। संगीत सेरेमनी की कोरियोग्राफी गणेश हेगड़े करेंगे। सेरेमनी में निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड गानों पर परफॉर्मेंस भी देंगे।

आज हुई पूजा में प्रियंका अपने जेठ-जिठानी के साथ मां के घर पहुंची। प्रियंका ने स्काई ब्लू कलर का सलवार-सूट पहना। वहीं निक पिंक कलर के पायजामे कुर्ते में नजर आए। इसके अलावा प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now