दिल्लीवालों के लिए अब गर्मी की मार, दो दिन में पारा होगा 40 पार

गर्मी की मार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार के आंधी तूफान के बाद अब तापमान में तेजी से इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग के जानकारी अनुसार आने वाले दो दिन में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं, अगले सात दिनों के भीतर इसके 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं। अगर बात नियमित अंतराल की करें तो अभी तक दिल्ली में मई का महीना गर्मी को लेकर अपने रंग में नहीं आया है। इस बार मई का महीना सामान्य से काफी ठंडा रहा है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

हालांकि, आमतौर पर देखा जाए तो अप्रैल माह के अंत तक ही दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुँच जाती है मगर इस बार आंधी और बारिश के चलते दिल्ली का मौसम  लगातार बदलता रहा है। इसके चलते तापमान में बहुत तेजी से उछाल देखने को नहीं मिला है। हालांकि,मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम का रुख बदलने वाला है।

बीते दिनों में खराब मौसम के साथ धूल भरी आंधी चलने की वजह से राजधानी दिल्ली के वातावरण में अभी प्रदूषण की मात्रा बढ़ी हुई दर्ज की गई है। इसका खास असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शुक्रवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 123 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जा सकता है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now