Dinesh Lal Yadav (Nirahua) and Amrapali Dubey
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’ real wife) और उनकी को-स्टार आम्रपाली दुबे को लेकर अक्सर चर्चाओं का दौर गर्म रहता है। कई लोग आम्रपाली दुबे को ही निरहुआ की वाइफ (Nirahua ki wife) बताते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। आज हम आपको बताएंगे भोजपुरी स्टार निरहुआ के असल जिंदगी का राज। आखिर निरहुआ की पत्नी का रहस्य क्या है?
आम्रपाली और निरहुआ की रिलेशनशिप (Dinesh lal Yadav ‘Nirahua’ and Amrapali Dubey relationship) पर दिनेश लाल यादव की मां चंद्रज्योति देवी का कहना है कि दिनेश लाल यादव की शादी साल 2000 में ही कर दी गई थी। दिनेश की वाइफ का नाम (Dinesh Lal Yadav wife name) मंशा देवी (Mansa Devi) है। वो दिनेश के साथ ही मुंबई में रहती हैं। बकौल चंद्रज्योति देवी दिनेश लाल यादव को दो बेटा भी है। एक नाम आदित्य और दूसरे का अमित है। चंद्रज्योति देवी के दोनों पोते अपने माता-पिता के साथ मुंबई में ही रहते हैं।
इस तरह करते थे रियाज
निरहुआ की मां का कहना है कि दिनेश को बचपन से ही गीत-संगीत का शौक था। वो कभी रियाज करने से नहीं चूकता था। निरहुआ भैंस चराते वक्त भी उनकी पीठ पर बैठकर रियाज करता था। दिनेश के पिता चाहते थे कि दिनेश लाल यादव पढ़-लिखकर नौकरी करे, लेकिन दिनेश लाल यादव को एक्टर (Actor Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) बनने का शौक था।
निरहुआ के पिता ने दो शादियाां की थी
बकौल चंद्रज्योति देवी दिनेश के पिता ने दो शादियां की थी। चंद्रज्योति देवी दिनेश के पिता की दूसरी पत्नी हैं। दिनेश के पिता ने अपनी पहली पत्नी के निधन के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से दिनेश के पिता को दो बेटियां थीं- सुशीला और आशा। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। चंद्रज्योति देवी ने कहा कि वो दोनों बहनों से ज्यादा व्यवहार नहीं रखती हैं।
इस तरह का है दिनेश का परिवार
दिनेश के अलावा उनके परिवार में माता-पिता के अलावा छोटा भाई परवेश और बहन ललिता है। परवेश मुंबई में ही रहता है जबकि ललिता की शादी हो चुकी है। चंद्रज्योति देवी के मुंबई में नहीं रहने के सवाल पर वो कहती हैं कि वो मुंबई अपने बेटे-बहु के पास आती-जाती रहती हैं। उनका कहना है कि गांव में खेतीबाड़ी है और उसका भी ध्यान रखना है इसलिए वो गांव में ही रहती हैं।
बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक छोटे से गांव टंडवा से ताल्लुक रखते हैं। दिनेश की मां का कहना है कि घर का खर्च निकालने के लिए निरहुआ के पिता अपने परिवार को गांव में ही छोड़कर कोलकाता चले गए थे। दिनेश के पिता कोलकाता में 3,500 रुपए महीने के वेतन पर मजदूरी करते थे। उनके पिता कोलकाता में झोपड़पट्टी में रहते थे।
क्रिकेट से था विशेष लगाव
दिनेश लाल यादव की शुरुआती शिक्षा-दीक्षा कोलकाता में ही हुई। दिनेश ने मलिकपुरा कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। दिनेश को क्रिकेट खेलने का भी शौक था। वो जब भी मैदान में उतरते थे, चौके-छक्के की बरसात कर देते थे।
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया। निरहुआ ने कई हिट फिल्में दी। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले टीवी अभिनेत्री थीं। उन्होंने रहना है तेरी पलकों की छांव में सुमन का दमदार किरदार निभाया था। फिर भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने के बाद आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव के साथ निरहुआ रिक्शावाला में अभिनय किया।
निरहुआ रिक्शावाला में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अभिनय और जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म सुपरहिट हुई और आम्रपाली दुबे को फिर कभी पीछे मुड़कर देखने का मौका नहीं मिला। इसके बाद आम्रपाली दुबे ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों ने कई हिट भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया।
दिनेश लाल यादव निरहुआ की हिट फिल्में (Hit films of Nirahua)-
इसके अलावा भी कई फिल्मों में दिनेश लाल यादव ने काम किया। हाल ही में यूट्यूब पर अपलोड हुई दिनेश लाल यादव की फिल्म निरहुआ चलल लंदन भी यूट्यूब पर काफी पॉपुलर हो गया। लाखों लोगों ने इस फिल्म को यूट्यूब पर भी बहुत प्यार दिया है। बहुत से लोग आम्रपाली दुबे को ही निरहुआ की पत्नी (Real wife of Nirahua) मानते हैं लेकिन निरहुआ की असली पत्नी (Real Wife of Nirahua) का नाम है मनसा देवी (Mansa Devi)।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं और यूट्यूब पर Subscribe भी कर सकते हैं।
Bollywood Singer KK Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गायक केके (KK Passes Away) का…
वट सावित्री व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा किया जाता है। वट सावित्री व्रत के जरिए सुहागिन…
शुक्रवार को पूजा करने का विशेष विधान है। शुक्रवार के दिन मां दुर्गा की पूजा…
कंगना रनौत की किस्मत इन दिनों उनका साथ नहीं दे रही है। कंगना ने बड़ी…
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने शहनाज को समझाया और कहा कि वह फिल्म कभी…
This website uses cookies.
Read More