इंडोनेशिया में भूकंप और सूनामी में 400 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली। शुक्रवार को शाम को इंडोनेशिया में आए 7.5 तीव्रता के भूकंप से 400 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद इंडोनेशिया में सूनामी की ऊंची लहरें उठी। तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि प्रकृति ने किस कदर कहर ढाया है। घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सैकड़ों लोग इस आपदा के बाद से लापता हैं, जिन्हें तालाश करने के लिए आपदा और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है।

तो ये है निरहुआ की असली पत्नी, जानें कौन । Who is real wife of Nirahua

खबरों के मुताबिक, भूकंप में 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। स्थानीय अस्पताल में घायल और उनके परिवार वालों की काफी भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पालू शहर से 78 किलोमीटर की दूरी पर था। अमेरिकी भूगर्भ सर्वे के मुताबिक, शुक्रवार को मध्य सुलावेसी के डोंग्गाला कस्बे में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। यह तीव्रता इस साल की शुरुआत में लोमबोक द्वीप में आए भूकंप से कहीं अधिक थी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।

Photo: AFP

एक विरासत: आधुनिक भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद

भूकंप के बाद इंडोनेशिया में घायलों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। घायलों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उसका इलाज खुले में किया जा रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के मुताबिक, त्रासदी वाली जगह पर मदद के लिए सेना को लगाया गया है। खबरों के मुताबिक, जिन इमारतों को ज्यादा नुकसान हुआ है, उनमें 80 कमरों वाला एक होटल भी है। साथ ही त्रासदी में कई मस्जिदों के भी तबाह होने की खबर है।

चंद्रशेखर आजाद: एक प्रखर देशभक्त और अदभुत क्रांतिकारी

समुद्र तट पर जश्न में पहुंचे थे लोग

आपदा एजेंसी के मुताबिक, शुक्रवार की रात को भूकंप और सूनामी आने से पहले समुद्र तट पर काफी लोग पहुंचे थे। एजेंसी के मुताबिक, उस रात वहां समुद्र तट पर कोई जश्न होना था। लोग उसी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे और उसी की तैयारियों में लगे हुए थे। राहत एवं बचाव कार्य दल फिलहाल रेत से और शवों को निकालने का प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले दिसंबर 2004 में भी इंडोनेशिया के सुमात्रा में 9.3 तीव्रता का भूकंप आया था। उस भूकंप के बाद हिन्द महासागर में भयंकर सूनामी की लहरें उठी थी। जिसमें भारत सहित कई देशों में 2,20,000 लोग मारे गए थे।

‘रूप की रानी’ श्रीदेवी के जीवन से जुड़ी कुछ ख़ास बातें, लिखीं अमर फिल्मों की एक लम्बी कहानी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




Share
Published by
Huntinews

Recent Posts

क्या Shubman Gill ने किया Sara Tendulkar से शादी? कौन है Shubman Gill की Wife?

Shubman Gill Marriage and Wife Name: भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल की शादी को लेकर इन… Read More

Salman Khan Marriage: सलमान खान के पिता ने बता दी असली वजह, क्यों नहीं हो रही है सलमान खान की शादी?

Salman Khan Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी को लेकर अक्सर खबरें आती रहती… Read More

सपने में महिला को इस रूप में देखना होता है किस्मत बदलने का संकेत, आज ही जानें

Dream Indication of Women: सपने में महिला को देखना कई प्रकार के लाभ देने वाले… Read More

Mustard Oil Price Update: 160 वाला सरसों तेल मिल सकता है सिर्फ 96 में, जानिए कैसे?

Mustard Oil Price Update: पिछले दो-तीन सालों में सरसों के भाव में तेजी देखने को… Read More

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए हो गया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की मिली जगह

World Cup 2023: विश्व कप 2023 के लिए खिलाड़ियों का चयन हो चुका है। आईसीसी… Read More