Monalisa Biography in Hindi
Monalisa Biography in Hindi : मोनालिसा भोजपुरी जगत की एक हसीन, खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। भोजपुरी जगत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में मोनालिसा का नाम गिना जाता है। अंतरा विश्वास यानि मोनालिसा बिग बॉस के सीजन 10 में बतौर प्रतिभागी नजर आ चुकी हैं। Monalisa bhojpuri cinema में सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
मोनालिसा एक भोजपुरी अभिनेत्री हैं। अभिनेत्री मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा में 50 से अधिक फिल्मों में काम किया है। भोजपुरी फिल्मों के अलावा वो हिन्दी, बंगाली, तमिल, कन्नड़, ओड़िया और तेलगु फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं।
अंतरा विश्वास यानि मोनालिसा भोजपुरी की सबसे हॉट अभिनेत्री भी रही हैं। भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ मोनालिसा की जोड़ी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। मोनालिसा मुख्य रूप से बंगाल की रहने वाली हैं, लेकिन फिल्मी करियर में उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से पहचान मिली।
मोनालिसा का वास्तविक नाम अंतरा विश्वास है। उन्होंने फिल्मों में आने के बाद अपना नाम मोनालिसा रख लिया। अभिनेत्री मोनालिसा का जन्म 21 अक्टूबर 1980 को कोलकाता में हुआ था। बजपन में मोनालिसा काफी क्यूट लगती थीं।
मोनालिसा ने अपने स्कूल की पढ़ाई की शुरुआत कलकत्ता के जुलियन डे स्कूल से की थी। कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने आशुतोष कॉलेज से की। उन्होंने आशुतोष कॉलेज से संस्कृत में बीए किया। उन्हें पढ़ाई में बहुत मन लगता था। फिर उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त की।
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मोनालिसा ने टीवी पर अपने करियर की शुरुआत की। बाद में फिल्मों में आ गईं। उन्हें अंतरा मोनालिसा विश्वास के नाम से भी जाना जाता है। मोनालिसा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ओड़िया फिल्म जय श्री राम से किया था।
बाद में मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा में आई और एक के बाद एक कई हिट फिल्में की। भोजपुरी सिनेमा जगत की मोनालिसा आज एक सुपरहिट अभिनेत्री हैं। मोनालिसा की सबसे सफल फिल्मों में भोले शंकर, रंगभूमि और प्रतिज्ञा हैं।
मोनालिसा का बचपन कोलकाता में बीता। बहुत कम लोगों को पता है कि मोनालिसा की शादी हो चुकी है। मोनालिसा के पति का नाम मधन था। हालांकि मधन से मोनालिसा की शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और दोनों का तालाक हो गया।
मोनालिसा भोजपुरी के अलावा अपने करियर में लगातार आगे बढ़ रही हैं। मोनालिसा का अधिक्तर समय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ है। मोनालिसा का पैतृक नगर पटना, बिहार है, इसलिए उन्हें पटना से विशेष लगाव भी है।
मोनालिसा की बायोग्राफी हिन्दी में जानने के साथ-साथ भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की बायोग्राफी भी हिन्दी में पढ़ें।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं और यूट्यूब पर Subscribe भी कर सकते हैं।
Bollywood Singer KK Passes Away: बॉलीवुड के मशहूर हिंदी गायक केके (KK Passes Away) का…
वट सावित्री व्रत विवाहित महिलाओं द्वारा किया जाता है। वट सावित्री व्रत के जरिए सुहागिन…
शुक्रवार को पूजा करने का विशेष विधान है। शुक्रवार के दिन मां दुर्गा की पूजा…
कंगना रनौत की किस्मत इन दिनों उनका साथ नहीं दे रही है। कंगना ने बड़ी…
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने शहनाज को समझाया और कहा कि वह फिल्म कभी…
This website uses cookies.
Read More