Milk Benefits in Hindi
डेस्क। दूध एक दैनिक आहार है। दूध का कई फायदे और नुकसान भी हैं। Benefits of Milk in Hindi – दूध पीने के फायदे और नुकसान दूध पीने के समय और तरीकों पर निर्भर करता है। दूध में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व होते हैं। दूध शरीर के हड्डियों और दातों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको स्वस्थ्य रहना है तो दूध को अवश्य ही अपने नियमित आहार में शामिल करें। दूध से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है।
दूध में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं। दूध में उपलब्ध पोष्टिक तत्वों और विटामिन की वजह से इसे एक पौष्टिक और गुणकारी आहार माना जाता है। आइए जानते हैं दूध के पौष्टिक तत्वों के बारे में वो भी हिन्दी में- यहां पर गाय के दूध के पौष्टिक तत्व बताए गए हैं-
दूध शरीर के मांसपेशियों के लिए अति उपयोगी होता है। दूध शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। शरीर में किसी भी प्रकार की हड्डियों से संबंधित समस्या का निवारण दूध से हो सकता है। दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम शरीर में हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी होता है। कैल्शियम के साथ – साथ दूध में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करता है।
शरीर में मांसपेशियों और हड्डियों के अलावा दूध आपके दांतों के लिए भी अत्यंत फायदेमंद होता है। दूध में मौजूद कैल्शियम दांतों की हड्डियों को मजबूत करता है। हड्डियों को भरपूर मात्रा में कैल्शियम की खुराक मिलने से दात मजबूत होते हैं। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम के साथ-साथ फॉस्फोरस और आयोडीन पाया जाता है। ये तीनों तत्व दांतों के लिए फायदेमंद होते हैं।
दूध आपके शरीर के महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ यह वजन कम करने में भी सहायक है। दूध में मौजूद कैल्शियम और विटामिन-डी शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। दूध में मौजूद प्रोटीन आपको भूख का अहसास होने से बचाता है जो कि शरीर का वजन कम करने में अति सहायक है। शरीर का वजन कम करने के उपाय के तौर पर आप शहद का सेवन भी कर सकते हैं। दूध में इसके अलावा कंजगेटेड लिनोलिक एसिड (सीएलए) होता है, जो अधिक चर्बी से राहत दिलाता है। [1]
दूध दिल की बिमारियों को कम करने में सहायक है। दूध के नियमित सेवन से दिल से संबंधित बिमारी का नाश होता है। इसमें मौजूद लो-फैट आपके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रोल की मात्रा का बढ़ाता है और बुरा कोलेस्ट्रोल का कम करने में मदद करता है। दूध के इस गुण से भारत में दूध का उत्पादन और सेवन अधिक होता है। भारत दूध का उत्पादन करने के साथ-साथ निर्यात भी करता है।
शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि रोजाना दूध का सेवन करने से मधुमेह का खतरा कम हो जाता है। दूध में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और पेप्टाइड्स शरीर में ग्लूकोज और इंसुलिन को संतुलित करता है। इससे शरीर में मधुमेह का खतरा कम हो जाता है।
दूध पेट में होने वाली बिमारियों से राहत मिलती है। दूध अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत प्रदान करता है। दूध शरीर में रेटिनॉयड एसिड के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। ठंडे दूध में प्राकृतिक रूप से एंटासिड की प्रचूर मात्रा होती है। प्राकृतिक एंटासिड एसिडिटी से बचाती है।
कई शोध में यह बात सामने आई है कि दूध अच्छी नींद लाने में काफी मददगार है। दूध के रोजाना सेवन से नींद संबंधी बिमारियों में लाभ मिलता है। दूध में मौजूद एमिनो एसिड व ट्राइटोफन नींद लाने में मदद करता है। अगर आप नींद की समस्या से पीड़ित हैं या फिर रात में अक्सर ही नींद टूट जाती है तो रोजाना रात में सोने से पहले गर्म दूध का सेवन करना चाहिए। इससे नींद की समस्या का निदान होता है।
दूध शरीर की हड्डियों की मजबूती के साथ रक्तचाप, तनाव और डिप्रेशन कम करने में सहायक है। गाय के दूध में विटामिन-डी और कैल्शियम की प्रचुर मात्रा रक्तचाप को बढ़ने से रोकता है। अगर किसी व्यक्ति को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो लो-फैट दूध का सेवन फायदेमंद होता है।
शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि लो फैट दूध तनाव और डिप्रेशन को कम करने में मददगार है। दूध में मौजूद प्रोटीन लैक्टियम शरीर को आराम पहुंचाता है, जबकि पोटैशियम मांसपेशियों को आराम पहुंचाने में मददगार है, जो तनाव और डिप्रेशन को कम करता है।
साफ और चमकदार त्वचा चाहिए तो दूध का सेवन करें। दूध त्वचा के प्राकृतिक सुंदरता को निखारने का काम करता है। कच्चे दूध का इस्तेमाल से त्वचा में असरदार असर देखा जा सकता है। दूध में कैल्शियम व प्रोटीन जैसे तत्व होने के चलते यह त्वचा को साफ रखता है और चमकदार बनाता है। दूध के सेवन से त्वचा हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर ब्लैकहेड्स साफ हो जाते हैं।
दूध के फायदे और नुकसान – Benefits and Side Effects of Milk in Hindi
दूध हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कभी-कभी दूध के नुकसान भी होते हैं। दूध को गलत तरीके से सेवन करने से दूध के नुकसान भी देखने को मिलते हैं।
दूध के फायदे और नुकसान के बारे में हमने जाना। अब जानते हैं कि दूध को पीने का सही समय क्या होना चाहिए। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि दूध का सेवन कब करना चाहिए और कब नहीं। लोगों में यह जानने की इच्छा होती है कि दूध का खाली पेट पीना चाहिए या फिर खाना खाने के बाद।
दूध पीने का सही समय क्या है?
अगर मजबूत मांसपेशियों की ख्वाहिश है तो सुबह के समय दूध पीना सबसे उचित होता है। यह दूध पीने का सबसे उचित समय है। व्यक्ति ज्यादातर शारीरिक काम दिन में ही करते हैं इसलिए दूध का सेवन दिन में करना चाहिए। यदि रात में बेहतर नींद चाहते हैं तो हल्के गर्म दूध का सेवन रात में सोने से पहले करें।
क्या खाली पेट दूध पीना ठीक है?
जवाब है हां, खाली पेट दूध का सेवन किया जा सकता है। सुबह उठकर खाली पेट दूध पी सकते हैं। हालांकि सुबह खाली पेट में दूध पीने से पाचन क्रिया में थोड़ी समस्या हो सकती है। यदि आपको दूध में मौजूद लैक्टोज से कोई परेशानी नहीं है तो खाली पेट दूध का सेवन करना चाहिए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं। खबरों का अपडेट लगातार पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलो करें।
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपनों का फल हमें अवश्य प्राप्त होता है। हालांकि हर सपनों… Read More
Subah Ko Shisha Dekhne ka Matlab : अक्सर ऐसा होता है कि कई लोग सुबह… Read More
गुरुवार को विष्णु पूजा करने से जीवन में आर्थिक तंगी खत्म होती है। माँ लक्ष्मी… Read More
हमारे धर्म शास्त्रों में प्रत्येक दिन को किसी ना किसी देवता को समर्पित किया गया… Read More
ATM PIN Full Form in Hindi - आज हम लोग जानेंगे कि एटीएम के पिन… Read More
This website uses cookies.