प्रवासी मजदूर: महाराष्ट्र में सो रहे मजदूर की मालगाड़ी से कटकर मौत

प्रवासी मजदूर

मुंबई। महाराष्ट्र से अपने-अपने घरों को निकले मरीजों को एक मालगाड़ी ने कुचल दिया। खबर है कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ये प्रवासी मजदूर अपने-अपने घरों के लिए निकले थे। रेलवे ट्रैक के रास्ते जा रहे मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए और इनकी दर्दनाक मौत हो गई। प्रवासी मजदूरों के साथ दिल दहलाने वाल हादसा शक्रवार की सुबह करीब 6.30 बजे हुआ।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

जानकारी के अनुसार, ये मजदूर जालना की फैक्ट्री में काम करते थे। मजदूर जालना से भूसावल जा रहे थे। इन मजदूरों को उम्मीद थी कि वहां से छतीसगढ़ जा पाएंगे। लेकिन इन मजदूरों को कहां पता था कि इनके घर की मंजिल इस बार अधूरी रह जाएगी।

मजदूर रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। इसी बीच जालना से आ रही मालगाड़ी के चपेट में  आने से पटरियों पर सो रहे इन मजदूरों की मौत हो गई।

इस दुखद घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों की परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और सरकार की तरफ से मृतक मजदूरों के परिजनों को 5 लाख के मुआवजा देने का ऐलान किया है।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देशभर में लॉकडाउन का तीसरा चरण जारी है। ऐसे में एक राज्य से दूसरे राज्य तक जाने पर पाबंदी है। सरकार के सामने प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुँचाने की चुनौती भी है। सरकारें मजदूरों के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है लेकिन फिर भी सरकार का ये प्रयास इन प्रवासी मजदूरों के दुखों और घर पहुंचने की बेचैनी के सामने फेल नजर आते हैं।

लॉकडाउन से बेबस मजदूर दूसरे राज्यों से अपने-अपने राज्यों और घरों के लिए पैदल ही चल पड़े हैं। हालांकि भारत सरकार ने प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनें चलाईं हैं, लेकिन बावजूद इसके अभी भी पैदल चल रहे मजदूरों का सिलसिला नहीं थमा है और आज इन प्रवासी मजदूरों की यही मजबूरी उनके मौत का कारण बन गई।

खबरों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 17,974 पहुंच गई है। राज्य में कोरोना की वजह से अबतक 694 लोगों की मौत हुई है। अगर बात देश की आर्थिक राजधानी मुंबई  की करें तो यहां पर कोरोना मरीजों की संख्या 11,394 पहुंच गई है। मुंबई में अब तक कोरोना वायरस से 437 लोगों की मौत हुई है।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Follow WhatsApp Channel Follow Now